PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मॉडल टाउन एरिया में तीन युवकों ने पिस्तोल की नोक पर छीनी क्रेटा गाड़ी, पूर्व पुलिस कर्मी के घर से हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार,

three-youths-snatched-car-at-gunpoint-in-bathinda-police-caught-them-recovered-from-former-policeman-house

.

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब में लगतार लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में जिला बठिंडा में देर रात मॉडल टाउन एरिया में तीन युवकों ने एक क्रेटा कार सवार के सिर पर किसी हथियार से वार कर गाड़ी छीन ली और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार मालिक को अस्पताल पहुंचाया। इस सनसनीखेज वारदात के कुछ ही समय बाद पुलिस ने गाड़ी बरामद कर

.

.

तीन आरोपियों विकास शर्मा पुत्र पूर्व पुलिस कर्मी विजय कुमार, अमन चावला, दीपक शर्मा उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर उनसे 32 बोर का हथियार बरामद कर लिया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार विशाल नगर निवासी एक व्यक्ति अपनी क्रेटा कार से देर रात मॉडल टाउन एरिया में आया था। इसी दौरान तीन युवक आए और उन्होंने गाड़ी की ड्राइवर सीट पर बैठे कार मालिक के सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया।

.

.

इसके बाद आरोपी उससे गाड़ी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना जैसे ही पीसीआर एवं पुलिस पार्टी को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद कार तलाश करने के लिए सीआईए 2 स्टाफ एवं पीसीआर की पुलिस टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी। गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम के जरिए पुलिस ने कुछ ही समय में कार को पूर्व पुलिस कर्मी के घर लाल सिंह बस्ती से बरामद कर लिया।

.

.

वहीं सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने देर रात को ही पूर्व पुलिस कर्मी के बेटे विकास शर्मा, अमन चावला, दीपक शर्मा उर्फ दीपू को गिरफ्तार कर उनसे 32 बोर का हथियार बरामद कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने पकडे़ गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों की इस मामले में अहम भूमिका रही है। पीसीआर कर्मी ही सबसे पहले छीनी हुई गाड़ी तक सीआईए पुलिस की टीम के साथ पहुंचे थे।

.