PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे दुआर’ कार्यक्रम के खत्म होते ही जालंधर की परेशान जनता ने लगाए सरकार के खिलाफ नारे,

punjab-jalandhar-people-blocked-jalandhar-nakodar-highway-near-partappur-strike

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बीते बुधवार से लेकर गुरवार तक ‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे दुआर’ कार्यक्रम के मद्देनजर जालंधर शहर से लेकर अन्य इलाके के लोगों की समस्या सुनने के लिए जालंधर में मौजूद रहे, लेकिन लोग उनके जाते ही फिर से त्राहि-त्राहि करने लगे और मजबूर हो पर जालंधर के नकोदर हाईवे पर स्थित प्रतापपुरा के पास हाईवे जाम कर दिया।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार लोग काफी समय से बिजली व पानी की समस्या से परेशान थे और इस संबंध में कई बार इलाके के लोगों ने इस पुरे मामले संबंधी स्थानीय प्रशासन से शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों को आज यह कदम उठाना पड़ा। हाईवे जाम होने से दोनों तरफ से यातायात ठप हो गया। हाईवे जाम करने वाले लोग प्रतापपुरा के आसपास के इलाके की बी कॉलोनियों और गांवों के रहने वाले हैं।

.

punjab-jalandhar-people-blocked-jalandhar-nakodar-highway-near-partappur-strike

.

वहीं प्रदर्शनकारियों में कई महिलाएं भी शामिल थीं। इससे पहले पुलिस बैरिकेड्स लगाकर हाईवे जाम किया गया और फिर कुछ महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। ग्रामीणों द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की गई। पुलिस ग्रामीणों से बातचीत कर किसी तरह यातायात खुलवाने का प्रयास कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर हाईवे जाम किया गया है, वह जालंधर का प्रवेश द्वार है। उक्त हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।

.

.

जालंधर से नकोदर, शाहकोट, मोगा, धर्मकोट व कई अन्य जिलों को जाने वाला मार्ग उक्त हाईवे से होकर गुजरता है। हाईवे जाम होने से अब लोगों को परेशानी हो रही है। सिटी व देहात पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गई है व संभावना है की जल्द ही जिला अधिकारी स्थानीय लोगों की समस्या का हल कर हाइवे को फिर से दुरुस्त करवा सकते हैं।

.