PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे सितारे बने कवि : कविता वाचन से बाँधा समां

tiny-tots-of-innocent-hearts-spread-joy-through-words-at-hindi-poem-recitation-activity

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विंग, ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड ब्रांचों में प्री-नर्सरी व नर्सरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए हिंदी कविता वाचन गतिविधि का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी पसंदीदा विषयों पर कविताएँ सुनाईं।

.

.

उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी कविताओं को प्रभावशाली और भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न विषयों जैसे “पेड़ लगाओ”, “धरती का नन्हा पक्षी”, “आसमान में अनगिनत तारे”, “माँ की गोल रोटी”, “समय”, “लाल बत्ती”, “सूरज”, माँ”, “बादलों की गर्जना” आदि पर कविताएँ प्रस्तुत कर समां बाँधा।

.

इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कविता के प्रति प्रेम को बढ़ावा देना, उनकी आत्माभिव्यक्ति और उच्चारण कौशल को बढ़ाना था। इस तरह की गतिविधियाँ बच्चों का न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

.

.

.