PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद टीचरों में मचा हड़कंप, विभाग ने मांगी लिस्ट, जाने मामला

himachal education department seek list non tet teachers supreme court

PTB Big न्यूज़ शिमला : सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद हिमाचल का डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन हरकत में आया है। विभाग ने राज्य के सभी डिप्टी डायरेक्टर (प्रारंभिक शिक्षा) और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी कर एक सप्ताह के भीतर उन इन-सर्विस सीएंडवी शिक्षकों (संस्कृत, हिंदी, पंजाबी, उर्दू, ड्राइंग और संगीत) की पूरी लिस्ट भेजने को कहा है, जिन्होंने अभी तक टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पास नहीं किया है।

.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने अंजुमन इशाअत-ए-तालीम ट्रस्ट बनाम महाराष्ट्र सरकार से जुड़े मामले में साफ निर्देश दिए कि इन-सर्विस टीचरों को भी TET पास करना होगा। TET पास करने लिए 31 अगस्त 2028 तक का वक्त दिया गया है। ऐसे में राज्य में बिना TET पास टीचरों के पास लगभग दो साल का वक्त है। हिमाचल में ऐसे टीचरों की संख्या लगभग 8700 के आसपास बताई जा रही है।

.

.

TET पास नहीं करने वाले जेबीटी और टीजीटी की शिक्षा विभाग पहले ही जानकारी जुटा चुका है। अब सीएंडवी शिक्षकों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। जानकारी में शिक्षक का नाम, पद, नियुक्ति तिथि और अन्य आवश्यक विवरण शामिल करने को कहा गया है। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और स्कूल प्रमुखों को भी संबंधित जानकारी तत्काल जिला उपनिदेशक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

.

SC के आदेशानुसार इन शिक्षकों के लिए साल में कम से कम दो बार TET परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्य में इस परीक्षा का आयोजन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला करता रहा है। राज्य सरकार भी पहले ही शिक्षा विभाग को निर्देश दे चुकी है कि जिन टीचरों ने अभी तक TET पास नहीं किया, उनकी पहचान कर लिस्ट तैयार की जाए। उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा पास करवाने की व्यवस्था की जाए। 

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! ये पब्लिक है सब जानती है, Social Media यूजर्स ने प्रॉपर्टी कारोबारी को दिन में दिखाए तारे

.

आपको बता दें कि देश में राइट टू एजुकेशन (RTE) एक्ट 2009 लागू होने के बाद TET पास करना अनिवार्य किया गया है। इसके तहत TET पास करने वाले शिक्षित बेरोजगारों को ही टीचर भर्ती किया जाता है। शुरू में यह व्यसव्था नई नियुक्तियों पर लागू थी। इस बीच यह मामला देश के अलग-अलग राज्यों की अदालतों में भी विचाराधीन रहा। अब महाराष्ट्र से जुड़े एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने TET को इन सर्विस के लिए भी अनिवार्य किया है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! किसानों ने सभी टोल किये फ्री, बिना टैक्स दिए गुजर रहे वाहन, धरना लगाया