PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर घायल,

Tragic death of 52 people due to fire in coal mine, many seriously injured,

PTB Big News मास्को : रूस के साइबेरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कोयला खदान में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई जिसमें छह बचावकर्मी भी शामिल हैं। समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि खदान में 14 शव मिले हैं। घटना गुरुवार को हुई है। यह देश में पांच साल में सबसे घातक खदान दुर्घटना मानी जा रही है।

रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि लिस्टव्यझनाया कोयला खदान में कोई भी जीवित व्यक्ति का रेस्क्यू करने का मौका नहीं मिला। कई शव अब भी अंदर ही हैं, जिन्हें सतह तक लाकर बाहर लाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले खबर मिली थी कि कोयले के धुएं के कारण वेंटिलेशन की दिक्कत से 11 खनिकों की मौत हो गई है। जो 250 मीटर की गहराई पर काम कर रहे थे।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि 38 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत गंभीर है और 13 अन्य लोगों का बिना भर्ती किए उपचार किया गया है। दुर्घटना के समय 285 लोग अंडरग्राउंड काम कर रहे थे और उनमें से अधिकांश को शुरुआत में ही खदान से बाहर निकाल लिया गया था। कोयला खदान की घटना की बात करें, तो ये आग तेज धमाका होने के बाद लगी थी। ये धमाका अचानक हुआ, जिसके चलते बहुत से लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। बचावकर्मी और पुलिस घटना की सूचना मिलते ही यहां पहुंच गए थे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी ‘गहरी संवेदना’ व्यक्त की है। वहीं केमेरोवो क्षेत्र ने शुक्रवार से रविवार तक तीन दिनों के शोक की घोषणा की है। रूस की जांच कमेटी ने सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच में ये पता लगाया जाएगा कि धमाके के पीछे क्या वजह रही हैं। सरकार का कहना है कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। साल 2004 में इसी खदान में मिथेन विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।