PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

शादी के चंद घंटों बाद ही इस प्रसिद्ध गायक ने दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में पत्नी और परिवार,

tragic few hours after marriage famous singer said goodbye world wife and family shock jpg Big News PTB Big News

PTB Shocking न्यूज़ मुंबई : हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है। उन्होंने 26 नवंबर को शादी की थी। इसके कुछ घंटों बाद वो अपनी नींद में दुनिया छोड़ गए। सिंगर के अचानक हुए निधन से उनकी पत्नी ब्रेंडा, उनका परिवार और करीबी सदमे में हैं। जेक 37 साल के थे। उनकी मौत के कारण का पता अभी नहीं लग पाया है। जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे।

जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

tragic few hours after marriage famous singer said goodbye world wife and family shock jpg Big News PTB Big News

जेक के निधन के बाद से पत्नी ब्रेंडा ने भी फेसबुक पर पोस्ट साझा किया है। अपनी पोस्ट में ब्रेंडा फ्लिंट ने लिखा, ‘हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है।

लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।’ जेक की पब्लिसिस्ट रहीं ब्रेंडा क्लाइन ने भी इस खबर की पुष्टि की और फेसबुक पर दिवंगत गायक के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने जेक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उन्हें एक बेटे की तरह बहुत प्यार करती थी। ब्रेंडा क्लाइन ने सिंगर के परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं भेजी हैं। जेक के निधन से फैंस भी दुखी हो गए हैं।

Latest News