PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

स्वर्गीय हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप,

two-son-of-hindu-leader-sudhir-suri-taken-into-custody-by-civil-lines-police-station-in-extortion-arrested-punjab

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पारस सूरी और माणक सूरी के पिता सुधीर सूरी शिव सेना (टकसाली) के अध्यक्ष थे। खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या की थी। इससे पहले भी सूरी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उनके परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के तीस से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

.

.

दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के दो बेटों पारस सूरी और मानक सूरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार बाद दोपहर हिरासत में ले लिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर कारोबारी से छह लाख रुपये की रंगदारी मांगी। सुधीर सूरी की खालिस्तान समर्थक संदीप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोप के अनुसार, 26 जून को आरोपियों ने दीप कॉम्प्लेक्स स्थित कारोबारी की दुकान में घुसकर चार लैपटॉप

.

.

और 30 मोबाइल फोन छीन लिए। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन आरोपी भाग निकले। फिलहाल थाना सिविल लाइन पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीपी रणजीत सिंह, डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर और एडीसीपी नवजोत सिंह ने बताया कि कश्मीर एवेन्यू निवासी कमलकांत ने थाना सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसकी कोर्ट रोड स्थित दीप कॉम्प्लेक्स में दुकान है। उनका लैपटॉप और मोबाइल का बिजनेस है।

.

.

दोनों आरोपियों ने उसे उसकी दुकान के अंदर फर्जी पते पर सिम बेचने की धमकी दी थी। इसके बाद दोनों भाई अपने तीन साथियों के साथ उक्त दुकान पर आए और वहां रखे चार लैपटॉप और कुछ मोबाइल फोन लूट लिए। फिर कमलकांत को एक सुनसान जगह पर बुलाया गया और 6 लाख रुपये की रंगदारी भी वसूली गई। आरोपियों ने उसे धमकाया और कहा कि उन्होंने उसके पंद्रह लाख रुपये अपने खाते में लिख लिए हैं।

.