PTB Big News श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया / इनमें से एक आतंकवादी अनंतनाग जिले में कल रात में हुई मुठभेड़ के दौरान मारा गया है / आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई /
. . .एक पुलिस अधिकारी ने कहा, तलाश अभियान के दौरान इलाके में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई / इस मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया और एक पुलिस कर्मी घायल हो गया / घायल पुलिस को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है /
.
.इस बीच सोमवार सुबह बांदीपोरा जिले में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई / इस मुठभेड़ में भी एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई / वह टीआरएफ का आतंकी था, जोकि शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था / इसके साथ वह अन्य आतंकी हमलों में शामिल था / सुरक्षा बलों का अभियान जारी है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































