PTB City न्यूज़ जालंधर : लघु उद्योग भारती महिला इकाई कीं मासिक बैठक आयोजन आज यानि गुरवार को जालंधर के प्रसिद्ध होटल रमाडा औंकोर {Hotel Ramada Onkor Jalandhar} में ज़िला प्रमुख आरती सचदेवा {Chairmanship of District Head Aarti Sachdeva} की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वलित करने तथा भगवान विश्वकर्मा और भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित करने से किया गया। बैठक का संचालन महासचिव रमनप्रीत जज द्वारा किया गया।
. .इस दौरान पंजाब उपाध्यक्ष तथा प्रभारी प्रदेश महिला कार्य सीमा धूमल {Punjab Vice President and Incharge State Women Affairs Seema Dhumal} विशेष रूप से उपस्थित थीं। इस दौरान उन्होंने जालंधर की महिला इकाई की मासिक बैठकों की निरंतरता पर बधाई दी तथा LEAP (लघु उद्योग भारती ई व्यापार एडवांसड प्लेटफ़ार्म) के विषय पर महिला इकाई सदस्यों को अवगत कराया और इस मंच (platform) पर अपने उत्पादों को प्रकाशित (upload) करने के लाभ बताए।
. .उन्होंने आगे यह भी बताया कि LEAP (LUB E-Vyapar Advanced Platform) लघु उद्योग भारती का डिजिटल प्लेटफॉर्म जो MSME इकाइयों को जोड़ता है और नए व्यापारिक अवसर प्रदान करता है। LEAP की प्रमुख सुविधाएँ, जिनमें लीड जनरेशन – नए ग्राहक और व्यापारिक अवसर, साथ ही डिजिटल बिज़नेस शो-रूम – अपने उत्पाद और सेवाएँ ऑनलाइन प्रदर्शित करें। प्रशिक्षण एवं वर्कशॉप – डिजिटल विकास और व्यवसाय वृद्धि के लिए मार्गदर्शन करना मुख्य हैं। जिसकी वेबसाइट: https://leap.lubindia.com है।
. .इस बैठक के दौरान जिला कोषाध्यक्ष सरोज ठाकुर, सह कोषाध्यक्ष रूबी बुद्धिराजा, सह महासचिव नीतू नंदा, रश्मि, रजनी अग्रवाल, नोनी कत्याल, मोना लूधरा, ऋतु चोपड़ा आदि सदस्य उपस्थित थे। वहीं आरती सचदेवा ने सदस्यों की सक्रियता और सीमा धूमल के मार्गदर्शन पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। वहीं इस बैठक का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
.

















































