PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

नए संसद भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम होगा यादगार, जारी होगा अनोखा सिक्का, जाने क्या होगी खासियत,

unique coin make the inauguration program new parliament house memorable this will be its specialty PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : रविवार, 28 मई को संसद के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में 75 रुपये का नया सिक्का भी जारी किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के इस नए भवन के उद्घाटन कार्यक्रम को यादगार और स्मरणीय बनाने के लिए 75 रुपये का नया सिक्का जारी करेंगे। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक,

75 रुपये के इस नए सिक्के का आकार 44 मिलीमीटर वृत्ताकार होगा। इसका मानक वजन 35 ग्राम होगा। सिक्के के अग्र भाग पर मध्य में अशोक स्तम्भ का सिंह शीर्ष होगा, इसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। उसकी बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘ भारत’ शब्द और दाईं परिधि पर अंग्रेजी में ‘ इंडिया’ शब्द लिखा होगा। सिंह स्तंभ शीर्ष के नीचे रुपये का प्रतीक चिन्ह और अंतर्राष्ट्रीय अंकों में अंकित मूल्य ’75’ भी लिखा होगा।

सिक्के के पृष्ठ भाग में संसद भवन का चित्र होगा। सिक्के के ऊपरी परिधि पर देवनागरी लिपि में ‘ संसद संकुल’ लिखा होगा और निचली परिधि पर अंग्रेजी में ‘पार्लियामेंट काम्प्लेक्स’ लिखा होगा। संसद संकुल के चित्र के नीचे वर्ष ‘2023’ लिखा होगा।

Latest News