PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब में 10वीं के रिजल्ट में 100% नंबर लेकर फरीदकोट की गगनदीप कौर बनी टॉपर, CM मान ने किया 51-51 हजार देने का ऐलान, किसको?

punjab news pseb result official website topper prize money cm bhagwant mann punjab

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा। सरकारी स्कूलों का पास फीसदी 97.76 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का 97 प्रतिशत रहा। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650 में से 650 अंक यानि 100 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। फरीदकोट की ही नवजोत 648 नंबर लेकर दूसरे नंबर पर रही। जबकि मानसा की हरमनदीप 646 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

कुल 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस परीक्षा में 2 लाख 81 हजार 327 स्टूडेंट्स बैठे थे। जिनमें से 2 लाख 74 हजार 400 पास हुए। 6171 की कंपार्टमेंट आई। 653 स्टूडेंट फेल हुए हैं। जिलों में पठानकोट सबसे टॉप पर रहा। यहां 99.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए। संगीत गायन, संगीत वादन और उर्दू का रिजल्ट 100 फीसदी रहा।

punjab news pseb result official website topper prize money cm bhagwant mann punjab

वहीं CM पंजाब भगवंत मान 12वीं कक्षा की स्टूडेंट की तर्ज पर प्रदेश में 10वीं कक्षा के पहले तीन टॉपर को भी इनामी धनराशि से सम्मानित करने की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि PSEB द्वारा बीती 24 मई को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए हैं। 12वीं कक्षा में मानसा के एक निजी स्कूल की छात्रा सुजान कौर 100 फीसदी अंक के साथ राज्य की टॉपर बनी।

वहीं 99.60 अंकों के साथ स्टूडेंट श्रेया सिंगला दूसरे स्थान पर और 99.40 अंक लेकर नवप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहेल CM भगवंत मान ने 12वीं कक्षा की तीनों टॉपर स्टूडेंट सुजान कौर, श्रेया सिंगला और नवप्रीत कौर को बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि तीनों टॉपर स्टूडेंट को 51-51 हजार रुपए देकर सम्मानित किया जाएगा।

Latest News