PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पेशाव कांड के बाद, महिला ने फ्लाइट में किया बवाल, उतारे कपड़े, केबिन क्रू को भी मारा मुक्का,

uproar vistara flight woman takes off her clothes punched the cabin crew Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अबू धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट (यूके-256) में उस समय बवाल मच गया जब इटली की एक महिला ने केबिन क्रू को मुक्का जड़ दिया। इतना ही नहीं उसने फ्लाइट में कपड़े भी उतार दिए। मुंबई पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि इटली मूल की महिला का नाम पाओला पेरुशियो है। वह केबिन क्रू से इकोनॉमी का टिकट होने के बावजूद बिजनेस क्लास में बैठने पर जोर दे रही थी। क्रू के मना करने पर वह हिंसक हो गई और केबिन क्रू से मारपीट करने लगी। उसने अपने कुछ कपड़े भी उतार दिए और बीच रास्ते पर घूमने लगी। फ्लाइट में वह नशे में थी। उन्होंने बताया, आरोपी महिला के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की गई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसके बाद महिला को जमानत दे दी गई है।

इस घटना पर विस्तारा कंपनी ने कहा कि घटना 30 जनवरी को फ्लाइट संख्या यूके 256 में हुई। यह फ्लाइट ने अबू धाबी से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। इसमें एक यात्री अनियंत्रित हो गईं और हिंसक व्यवहार करते हुए केबिन क्रू और दूसरे यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान फ्लाइट के कैप्टन ने महिला को चेतावनी कार्ड जारी किया।

बीते कुछ दिनों से एक के बाद एक फ्लाइट्स में हंगामे के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक केस 23 जनवरी को सामने आया था, जिसमें दिल्ली से हैदराबाद जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ बदसलूकी की गई थी। आरोप लगे थे कि यात्री ने केबिन क्रू के साथ गलत व्यवहार किया। हंगामा होने के बाद आसपास बैठे लोगों ने मामले को शांत कराया था। बाद में आरोपी यात्री और उसके साथी को विमान से उतारकर सुरक्षा दल को सौंप दिया गया था।

Latest News