PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

वार्ड नंबर 7 में पहलवान, लगन के साथ मिलकर कर रहे हैं वार्ड की सेवा, क्या ऐसे मिलेगा मेवा, वक्त आने पर आप को लग सकता है जोरदार झटका : नेता कांग्रेस पार्टी

Parveen Pehlwan ward number 7 are serving the ward with passion will they get fruits like this former councillor Som Dutt Sharma Congress Party

PTB Big राजनीति पंच जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : केंद्रीय हल्के में इन दिनों विधायक रमन अरोड़ा के नेतृतव में लगातार धमाके हो रहे हैं / यह आम बात है की यह धमाके हमेशा ही चुनावों से पहले और चुनावों के दौरान होते आये हैं जब राजनितिक दल एक दूसरे का दामन धामने की होड़ में सिर्फ इसलिए होते हैं, ताकि उनको टिकट मिल सके, चाहे वह विधानसभा की हो या फिर निगम / लोकसभा चुनाव, ऐसे में वार्ड नंबर सात में भी कुछ ऐसा ही नजारा विधनसभा चुनावों में देखने को मिला था /

जब कांग्रेस पार्टी का दामन चुनावों के नतीजों के आने के बाद वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस पार्टी के नेता परवीन पहलवान ने छोड़ दिया और आप पार्टी का दामन थाम लिया, हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है की यह किस नाराजगी की वजह से कांग्रेस को परवीन ने अलविदा किया, लेकिन आप की नीतियों को देखते हुए शायद यह संभव हो सका और विधायक रमन अरोड़ा जोकि एक साफ छवि के मालिक हैं के साथ एक नहीं कई पार्टियों के नेता शायद इसलिए उनके साथ जुड़ते भी जा रहे हैं /

हैरानी की बात तो यह है कि जब चुनाव सर पर हैं और विधायक रमन अरोड़ा लगातार अपने पार्टी के वर्करों को थापी मार रहे हैं ऐसी में पार्टी के अंदर भड़की आग से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और विधायक साहब द्वारा अलग-अलग हलकों में लगाए गए इंचार्ज जहां एक की बजाए दो-दो आप इंचार्ज हैं, में किसको टिकट मिलेगा यह तो पता नहीं लेकिन विरोधी ऐसे में वार्ड में बिना काम के वाह-वाही कर रहे इंचार्जों को खुली चुनौती देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं /

Parveen Pehlwan ward number 7 are serving the ward with passion will they get fruits like this former councillor Som Dutt Sharma Congress Party

ऐसे में वार्ड नंबर सात में 30 सालों से कांग्रेस पार्टी की सेवा कर रहे कुलदीप शर्मा ने आप पार्टी के दोनों इंचार्ज को यह कहा कि पहलवान और लगन वार्ड की सेवा मिलकर तो कर रहे हैं, लेकिन बुनियादी बातें कुछ और ही हैं, उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से 29 फिट गहरे सीवरेज का ढक्क्न टूट चूका है और यह ढक्क्न मेन सड़क पर होने कि वजह से लगातार रात के समय हादसों को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है, ऐसे में पहले जनता कि समस्याओं को दूर करो फिर टिकट की दावेदारी, हवा हवाई बातों से न कुछ हुआ है न कुछ होगा /

उन्होंने आगे यह भी कहा की एक टिकट के दो-दावेदार लगातार अपने अपने स्तर पर खबरें प्रकाशित कर रहे हैं, लेकिन खुले मेन होल से हादसों को रोकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा / कुलदीप शर्मा ने यह भी कहा की वह पार्षद ना होते हुए भी लगातार लोगों की सेवा 30 सालों से करते आ रहे हैं / ऐसे मेँ अगर चुनावों की तैयारी कर रहे आप पार्टी के वार्ड इंचार्ज लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने मेँ असफल रहते हैं तो आने वाले निगम चुनावों मेँ आप पार्टी को जोर का झटका लगने से कोई नहीं रोक सकता /

Latest News