PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

केदारनाथ के पास हुआ हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित 7 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, CM ने जताया दुःख,

uttarakhand-helicopter-crashes-today-near-kedarnath-6-people-were-on-board-including-pilot

.

PTB Big न्यूज़ देहरादून : अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद अब उत्तराखंड से भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है। यहां केदारनाथ के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी की मौत हो गई है। यह हादसा गौरीकुंड के जंगलों में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है और यह गुप्तकाशी आ रहा था।

.

.

घटना की जानकारी के बाद रेस्क्यू टीम को तुरंत गौरीकुंड के लिए रवाना कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

uttarakhand-helicopter-crashes-today-near-kedarnath-6-people-were-on-board-including-pilot

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर कैश के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने हेलिकॉप्टर में सवार सभी यात्रियों के सकुशल होने की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि घटनास्थल के लिए सरकार की ओर से रेस्क्यू टीम को रवाना कर दिया गया है। जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

.

एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ। केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में आज हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस सेवा पर रोक लगा दी है। केदारनाथ धाम में फिलहाल हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक श्रद्धालुओं को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी।

.

.