.
.
VAJRA VEER VATIKA SHOWCASING THE SAGA OF SIKH VALOUR INAUGURATED Jalandhar cantt
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : लेफ्टिनेंट जनरल अरविन्द दत्ता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, वज्रा कोर, ने श्रीमती सिम्मी दत्ता, जोनल अध्यक्ष, आवा के साथ वज्रा वीर वाटिका और एकीकृत प्रेरक एवं मनोरंजन केंद्र का उद्घाटन किया गया / इस केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को प्रेरित करना एवं जवानों तथा उनके परिवारों को मनोरंजन की सुविधाएं प्रदान करना है / इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक, एन. सी. सी. कैडेट्स और स्कूल के बचे भी उपथित थे /
.

.
कोर कमांडर ने पुननिर्मित वज्रा स्टेशन कैंटीन (वी. एस. सी.) और शॉपिंग गैलरी का भी अनावरण किया और इसे जालंधर छावनी के भूतपूर्व सैनिकों और कार्यरत सैनिकों को समर्पित किया / उपभोगता की संतुष्टि को बढ़ाने के लिए वी. एस. सी. में अभूतपूर्व परिवर्तन किया गया है / पुननिर्माण में हाल को श्रम दक्षता बढ़ाने की दृष्टि से डिजाइन करना,
.
.
केंद्रीकृत वातानुकूलित सिस्टम स्थापित करने, कॉस्मैटिक एवं लग्गेज अनुभाग को सौंदर्यपूर्वक डिजाइन करने और उपभोक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य किया गया है / वी. एस. सी. में लगभग 15000 ग्राहकों को सेवा प्रदान की जाती है जिसमे से लगभग 13000 भूतपूर्व सैनिक होते हैं और यह कैंटीन उपभोक्ता की संतुष्टि एवं संस्थागत प्रभावशीलता को बढ़ने के लिए सदैव प्रयासरत है /

कोर कमांडर ने वज्रा वीर वाटिका केंद्र स्थापित करने और वज्रा स्टेशन कैंटीन में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वज्रा कोर की प्रशंसा करते हुए कहा की इससे बहुत बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों को लाभ पहुंचेगा / श्रीमती सिम्मी दत्ता ने कहा की फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने की लिए सुविधाएँ प्रदान करने और जवानों तथा उनके परिवारों के लिए मनोरंजन की सुविधाओं को स्थापित करने के दूरगामी प्रभाव होंगें /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
VAJRA VEER VATIKA SHOWCASING THE SAGA OF SIKH VALOUR INAUGURATED Jalandhar cantt

































