PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

ATM में कैश जमा करने निकला वैन चालक 1.50 करोड़ रुपए लेकर हो गया फरार, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान,

van driver absconded with rs 1 crore to deposit cash atm now police searching every street Big News PTB News

PTB Crime न्यूज़ पटना : बिहार की राजधानी पटना में एटीएम में कैश जमा करने वाली एक निजी कंपनी के कैश वैन चालक के 1.50 करोड़ रुपए लेकर फरार होने का एक मामला प्रकाश में आया है। अगमकुआं के भूतनाथ रोड से निजी कंपनी का कैश वैन सोमवार को एटीएम में रुपए डालने निकला था। इस वैन में चालक के अलावा कंपनी के चार लोग सवार थे।

आरोप है कि डंका इमली के पास स्थित आईसीआईसीआई के एटीएम में जैसे ही अन्य कर्मचारी रुपए डालने घुसे वैसे ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इस वैन को कुल तीन एटीएम में पैसे डालने थे। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आलमगंज थानान्तर्गत एजीएस सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी के एक कैश वैन के गायब होने की सूचना है। डंका इमली चौराहा के पास के आईसीआईसीआई बैंक की शाखा से कैश लाने के क्रम में कैश वैन गायब हुआ था। गायब हुये कैश वैन को बरामद कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कैश वैन को बरामद किया गया है। वैन का ड्राइवर व वैन में रखे करीब 1.5 करोड़ रुपए गायब हैं। घटना की सूचना के बाद वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रथमदृष्टया यह धोखे के तहत पैसे गायब कर देने का मामला प्रतीत हो रहा है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Latest News