PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पेशे से डॉ., घूम चुके हैं Canada, अमेरिका और अब हैं मौजूदा विधायक, शिरोमणि अकाली दल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उतारा मैदान में,

jalandhar loksabha byelection shiromani akali Dal candidate mla sukhwionder sukhi alliance decidedfield banga sitting mla Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने जालंधर लोकसभा क्षेत्र में बंगा के विधायक डॉ. सुखविंदर सिंह सुक्खी को अपना उम्मीदवार बनाया है। अकाली दल की टिकट पर चुनाव जीतने वाले सुखी बंगा में पहले भी विधायक रह चुके हैं। खास बात यह है कि अकाली दल से पूर्व विधायक पवन टीनू टिकट पर दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन किसी तरह के विवाद से बचने के लिए अकाली दल ने उन्हें झटका दे दिया।

बंगा के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खी को जालंधर लोकसभा क्षेत्र उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि सुखी को गठबंधन के नेताओं ने बैठक में सर्वसम्मति से सुक्खी के नाम पर सहमति जताई है। सुखबीर ने कहा कि पिछले दिनों बैठक में फैला हुआ था कि उपचुनाव में अकाली दल अपना प्रत्याशी देगा। सुखबीर बादल ने प्रदेश की आम आदमी सरकार को निकम्मी सरकार करार देते हुए कहा कि राज्य में पूरी तरह से गुंडाराज और माफियाराज है।

उन्होंने कहा कि हमने जो कैंडिडेट मंथन के बाद दिया है वह भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि-अकाली दल और बसपा मिलकर जोर लगाएंगे और सुखी को कामयाब बनाएंगे। आपको बता दें की डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी का परिवार बसपा से जुड़ा रहा है। सुक्खी ने बसपा की टिकट से 2009 में चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने बसपा छोड़कर अकाली दल का दामन थाम लिया था। 2017 में अकाली दल ने उनको प्रत्याशी बनाया तो उन्होंने बंगा विधानसभा हल्का से जीत हासिल की, हालांकि अकाली दल व भाजपा गठजोड़ के खिलाफ सूबे में लहर चल रही थी।

2022 में अकाली दल के तीन विधायक ही पंजाब में चुनाव जीते थे। इनमें एक नाम सुखविंदर कुमार सुक्खी का है। सुक्खी ने बंगा विधानसभा से दूसरी बार जीत हासिल की है। आपको यह भी बता दें कि सुखविंदर कुमार सुक्खी पेशे से डॉ हैं उनकी पत्नी का नाम डॉ अंजू बाला है और वह भी पेशे से डॉक्टर हैं उनके दो बेटे हैं और वह अभी तक कनाडा, अमेरिका और दुबई जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। सुक्खी ने शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर बंगा विधानसभा क्षेत्र से 2022 में प्रचंड जीत हासिल की थी। उन्होंने पंजाब विधानसभा के सदस्य और आम आदमी पार्टी के हरजोत को 1893 से अधिक मतों से पराजित किया था।

Latest News