PTB News

Latest news
जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, एच.एम.वी. के स्नातकोत्तर बॉटनी विभाग की छात्राओं ने प्रतिष्ठित PSCST-वित्तपोषित कैपस्टोन प्रोजेक्ट प...

कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री,

VD Satheesan Becomes Keralam New CM

PTB Big न्यूज़ केरल : केरलम में 10 साल के बाद कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF सत्ता में वापस आई है। चुनाव के दस दिन बाद आज केरलम के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की गई है। कांग्रेस ने केरलम में नए मुख्यमंत्री के तौर वीडी सतीशन को चुना है। वर्तमान में वीडी सतीशन पारावुर से विधायक चुने गए है। इससे पहले भी इस विधानसभा सीट से वे 6 बार विधायक रह चुके है।

.

वीडी सतीशन के चुने जाने से केसी वेणुगोपाल को जोरदार झटका लगा है। अब तक केसी वेणुगोपाल का नाम सुर्खियों में आगे आ रहा था, लेकिन कांग्रेस ने इस बार वीडी सतीशन पर भरोसा जताया। पार्टी ने केसी वेणुगोपाल का पत्ता काट दिया। कोच्चि के पास नेत्तूर में जन्मे वीडी सतीशन पेशे से वकील है। वे केरलम हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर चुके है। 2001 से अब तक वीडी सतीशन कभी नहीं हारे है। साथ ही वे केरलम कांग्रेस प्रदेश केमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके है।

.

.

कांग्रेस के नेता और अब मुख्यमंत्री वीडी सतीशन को पार्टी ने 2021 में नेता विपक्ष बनाया था। कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए केरलम के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन के नाम की घोषणा की। यह घोषणा नई दिल्ली में AICC की केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी और राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों अजय माकन और मुकुल वासनिक ने की। VD सतीशन को केरल का CM बनाए जाने पर, AICC के केरल ऑब्जर्वर अजय माकन ने कहा,

.

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन

.

“सभी से बात करने और विस्तार से चर्चा करने के बाद ही यह फैसला लिया गया। केरलम में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बुधवार को राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के पुराने रणनीतिकार ए. के. एंटनी के बीच बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में तीन दावेदारों का नाम सबसे आगे था। इनमें वीडी सतीशन, रमेश चेन्निथला और के. सी. वेणुगोपाल के नाम पर चर्चा तेज थी।

.

यह भी पढ़ें : क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा “बालाजी संकीर्तन”, किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का ऑफर, पुलिस व हिंदू संगठन हुए आमने-सामने,

.

इन तीन उम्मीदवारों में से कांग्रेस ने केरलम के लिए वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री चुना। केरलम के अगले मुख्यमंत्री को लेकर फैसला 4 मई से ही लंबित था, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती थीं, जो कि दो-तिहाई बहुमत से भी ज्यादा है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस पार्टी द्वारा वीडी सतीसन को केरल का अगला मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद केरलम में कांग्रेस कार्यालय में जश्न का माहौल है।

.

Latest News