PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पहले मतदान फिर दूसरा काम, जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल होशियारपुर के छात्रों ने निकाली वोटर जागरुकता रैली,

Voting first then second work, students of James Cambridge International School Hoshiarpur took out voter awareness rally

PTB News “शिक्षा” : होशियारपुर डिप्टी कमिश्नर एवं जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात के दिशार्निदेशों अनुसार स्थानीय जैम्स कैम्ब्रिज इण्टरनैशनल स्कूल, होशियारपुर में प्रिंसिपल श्री शरत कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वीप वोटर जागरुकता अभियान के अर्न्तगत स्कूल में छात्रों द्वारा वोट तथा मतदान का महत्व दर्शाती जागरुक करती रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में दसवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। मौके पर अध्यापकों ने लोकतांत्रिक सरकार के गठन में एक एक वोट का महत्व समझाते हुए अपने मतदान के सही उपयोग की जानकारी दी। प्रिंसिपल श्री शरत कुमार सिंह ने छात्रों को अपने निकट संबंधियों को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया उन्होने कहा कि हरेक वोट अनमोल है तथा शतप्रतिशत मतदान ही देश को एक स्वच्छ, प्रभावी तथा मजबूत सरकार दे सकता है इसलिए अपने हक का इस्तेमाल ज़रुर करें।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन श्री संजीव वासल तथा सी.ई.ओ श्री राघव वासल ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी तथा कर्त्वयों की जानकारी देते हुए छात्रों को अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाता है।