PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

ATM से कैश निकालना होगा और महंगा, फीस बढ़ाने को लेकर RBI ने क्या कहा,

withdrawing-cash-atm-may-become-costly-rbi-is-preparing-increase-the-fee

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : अगर आप भी हर महीने एटीएम से कैश निकालते हैं या डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल न करके कैश पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। रिजर्व बैंक एटीएम से कैश निकालने पर फीस बढ़ाने पर विचार कर रहा है। वर्तमान में, रिजर्व बैंक महीने में 5 मुफ्त कैश विथड्रावल प्रदान करता है। हालांकि, अब RBI इन 5 लेनदेन की सीमा से

.

.

अधिक पर लगने वाले चार्ज और एटीएम इंटरचेंज फीस को बढ़ाने की योजना बना रहा है। हिंदू बिजनेसलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, आपको ATM से कैश निकालने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, NPCI ने पांच बार मुफ्त सीमा पूरी होने के बाद कैश निकालने के चार्ज को मौजूदा 21 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये करने की सिफारिश की है।

.

इसके अलावा, NPCI ने कैश लेनदेन के लिए एटीएम इंटरचेंज फीस को 17 रुपये से बढ़ाकर 19 रुपये करने की भी सिफारिश की है। इंटरचेंज फी दूसरे बैंक के एटीएम से एक सीमा के बाद पैसे निकालने पर लगाई जाती है। यानी कि यह एटीएम सर्विस इस्तेमाल करने के बदले एक बैंक की तरफ से दूसरे बैंक को दी जाने वाली फीस है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक और व्हाइट-लेबल एटीएम ऑपरेटर मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में

.

.

फीस बढ़ाने की NPCI की सिफारिश से सहमत हैं। हालांकि, अभी इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक और NPCI ने कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती महंगाई और पिछले दो सालों में 1.5-2 प्रतिशत की दर से बढ़ते उधार लागत, ट्रांसपोर्टेशन पर ज्यादा खर्च, कैश रीप्लेनिशमेंट और लागत के कारण नॉन-मेट्रो शहरों में ATM चलाने का खर्चा तेजी से बढ़ रहा है।

.