PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में दर्ज FIR पर जारी हुए LOC पर अमृतपाल सिंह के साथी को किया गिरफ्तार,

punjab amritsar waris punjab de jathedar-amritpal singh social media twitter handler arrest fir punjab police jalandhar gurinderpal singh

पीटीबी न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के सोशल मीडिया हैंडलर को डिटेन किया गया है। डिटेन किए गए युवक की पहचान गुरिंदरपाल सिंह उर्फ गुर औजला के रूप में हुई है। पंजाब की तरफ से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था। फिलहाल पकड़े गए गुर औजला से अमृतसर एयरपोर्ट पर पूछताछ जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुर औजला UK का रहने वाला है। बीते कुछ महीनों से वह पंजाब में ही था। सूचना है कि गुर औजला वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह का ट्विटर अकाउंट हैंडलर है। पंजाब के जालंधर में FIR दर्ज होने के बाद उसके नाम का LOC निकाला गया था ताकि वह NRI होने के चलते विदेश न भाग सके।

गुर औजला के खिलाफ 20 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने का मामला उसके खिलाफ दर्ज था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी। अब जब वह विदेश जाने वाला था, LOC जारी होने के चलते उसे डिटेन कर लिया गया। जल्द ही जालंधर पुलिस उसे अपनी कस्टडी में ले लेगी।

Latest News