PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

World AIDS Day 2022, हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड एड्स डे, जानिए इसके पीछे की वजह,

world aids day know the history importance and theme hindi au484 Big News

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के तौर पर मनाया जाता है / एड्स ह्यूमन इम्यूनो डेफिशिएंसी वायरस यानी HIV के संक्रमण की वजह से होने वाली बीमारी है / यह वायरस इंफेक्टेड ब्लड, सीमन और वजाइनल फ्लूइड्स के कॉन्टेक्ट में आने से ट्रांसमिट होता है / एड्स की बीमारी आज भी लाइलाज है / इस बीमारी की चपेट में आने पर जिंदगीभर इसे झेलना पड़ेगा / आपको यह भी बता दें कि आज भी एड्स को लेकर कई तरह की भ्रातियां फैली हुई हैं / वास्तव में एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है /

वर्ल्ड एड्स डे 2022 को एक्युलाइज (Equalize) यानी समानता थीम के तहत मार्क किया गया है / आपको बता दें कि सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, वर्ल्ड एड्स डे एक हर व्यक्ति और कम्युनिटी के लिए एक मौका है, जिसमें वो उस हर एक व्यक्ति को याद और उनका सम्मान कर सके जिन्होनें पूरी दुनिया में इस लाइलाजरोग के कारण अपनी जान गंवाई है /

इसे मनाने की शुरुआत 1988 में हुई थी / आपको यह भी बता दें कि वर्ल्ड एड्स डे ग्लोबल हेल्थ के लिए पहला इंटरनेशनल डे था / हर साल यूएन की एजेंसियां, सरकारें और लोग HIV से जुडी खास थीम पर जागरुकता चलाते हैं / इस दिन कई तरह की एक्टिविटीज भी की जाती है / बहुत से लोग इस रोग से पीड़ित लोगों को सपोर्ट करने के चलते लाल रिबन भी पहनते हैं /

एक सर्वे की रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति के शरीर में HIV एड्स का वायरस है, तो वह बिना दवाओं के करीब 3 साल तक जीवित रह सकता है, लेकिन यदि किसी व्यक्ति को AIDS के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं अधिक हो रही हैं तो बिना दवाओं के वह एक साल से अधिक जीवित नहीं रह पाता है / आपको यह भी बता दें कि एक बार यदि शरीर में HIV का वायरस पहुंच जाए तो इसे निकालना असंभव है /

Latest News