PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

इनोसेंट हार्ट्स में मनाया गया ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’

world-red-cross-day-celebrated-in-innocent-hearts

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन में समाज-सेवा का जज़्बा पैदा करना है। इस अवसर पर बच्चों से फर्स्ट एड किट तैयार करवाई गई, जिसमें प्राथमिक चिकित्सा का सारा सामान जैसे कैंची, पतली पटियाँ, चिपकने वाली टेप, थर्मामीटर, तिकोनी बैंडेज आदि रखा गया‌ तथा आवश्यकता पड़ने पर कैसे इन्हें प्रयोग में लाया जाए- यह भी बताया गया।

.

.

.

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के एल्युमिनी, एमरजैंसी डिपार्टमेंट के डॉक्टर रणधीर ने अपनी टीम के साथ इनोसेंट हार्ट्स नूरपुर का दौरा किया। उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया कि मरीज तक कोई भी चिकित्सा सहायता पहुँचाने से पहले वह किसी की भी जान कैसे बचा सकते हैं ? सैशन की शुरुआत ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस 2024 के थीम ‘आई गिव विद जॉय, एंड द जॉय गिव इज अ रिवार्ड’ के तहत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका के साथ की गई।

.

.

तत्पश्चात पिछले 10 वर्षों से बीएलएस (बेसिक लाइफ सुपोर्ट) में प्रशिक्षित श्री विक्रम ने विद्यार्थियों को डेमोंसट्रेशन के साथ प्रेजेंटेशन दिया गया कि किस प्रकार मरीज को रिकवरी पोजीशन में ले जाना चाहिए। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

.

.

कक्षाओं में विज्ञान की अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि हेनरी डुनेंट की जयंती पर ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ मनाया जाता है। जिस तरह रेड क्रॉस संस्था के स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भावना से विभिन्न आपदाओं में निरंतर अपनी सेवाएँ देते रहते हैं, उसी प्रकार हमें भी मानव-कल्याण और परोपकार हेतु अपने-अपने स्तर पर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।

.

.

Latest News