PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक,

young man stranded in Malaysia returns thanks to the efforts of Jalandhar MP Sant Seechewal

PTB Big न्यूज़ जालंधर : 13 साल से न्यूजीलैंड में रह रहे जालंधर के आकाश के पिता की तबीयत खराब हो गई। पिता की तबीयत की सूचना मिलने पर वह 23 अप्रैल को रिटर्न टिकट करवाकर भारत के लिए रवाना हो गया। आकाश के अनुसार उसका वीजा खत्म हो गया था, इसलिए उसका पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पाया था। ऐसे में आकाश ने न्यूजीलैंड सरकार से ट्रैवल डॉक्यूमेंट लिया और फ्लाइट पकड़ ली।

.

.

आकाश ने बताया कि जब उसका जहाज दिल्ली उतरा, तो इमिग्रेशन अधिकारियों ने कहा कि वह इस दस्तावेज पर भारत में प्रवेश नहीं कर सकता। उसने उन्हें बहुत समझाया कि न्यूजीलैंड में मेरा वीजा खत्म हो चुका है और मैं अब वहां का निवासी नहीं हूं, इसलिए आप मुझे वापस नहीं भेज सकते, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। मुझे जबरन वापस मलेशिया भेज दिया। इसके बाद परिवार ने संत सींचेवाल से बेटे को वापिस लाने के लिए गुहार लगाई।

.

.

राज्यसभा सांसद और संत बलवीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से आकाश 16 दिन बाद पंजाब लौट आया है। आकाश के अनुसार इमिग्रेशन विभाग का तर्क था कि आकाश ने विदेश में राजनीतिक शरण का केस लिया था, जिसके कारण वापसी में तकनीकी बाधाएं हैं। उन्हें उसी एयरलाइन (मलेशिया एयरलाइंस) से वापस भेज दिया गया। इस दौरान आकाश मलेशिया एयरपोर्ट पर फंस गया। जहां करीब 6 दिन एयरपोर्ट पर और 10 दिन डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) में गुजारे। न तो न्यूजीलैंड उन्हें वापस लेने

.

यह भी पढ़ें : क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा “बालाजी संकीर्तन”, किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का ऑफर, पुलिस व हिंदू संगठन हुए आमने-सामने,

.

को तैयार था और न ही भारत आ पा रहा था। इसे लेकर अकाश ने एक वीडियो जारी किया। इसके बाद आकाश के पिता राजेश कुमार ने संत सीचेवाल से संपर्क किया और बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। संत बलवीर सीचेवाल ने भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय को लेटर लिख युवक को पंजाब लाने के लिए कहा। इसके परिणामस्वरूप मलेशिया में आकाश का व्हाइट पासपोर्ट (आपातकालीन यात्रा प्रमाण पत्र) जारी किया गया। 9 मई को आकाश सुरक्षित भारत लौटे और अपने परिवार से मिले। इस दौरान परिवार ने संत सीचेवाल का आभार व्यक्त किया।

.

.