PTB News

Latest news
अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला,

neet exam dates 21 June 2026 candidates in 2026

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 {Neet Re Exam Date 21 June 2026} को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। अब 21 जून को नीट-यूजी की परीक्षा होगी।राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के साथ, NEET-UG 2026 के री-एग्जाम की तारीखों की घोषणा की। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

.

.

उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें। सभी छात्रों के पास अब तैयारी करने के लिए करीब 1 महीने का समय है। ऐसे में छात्रों को रिवीजन और मॉक टेस्ट पर अपना ध्यान देना होगा। एग्जाम सेंटर की लिस्ट और अलॉटमेंट की जानकारी छात्रों को उनके द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त होगी। NEET-UG के पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा था।

.

.

इस मामले की गंभीरता और छात्रों के भविष्य को देखते हुए गुरुवार रात केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर एक हाई लेवल मीटिंग की गई थी। नीट रीएग्जाम को लेकर हुई यह बैठक काफी देर तक चली थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस दौरान चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में सचिव (उच्च शिक्षा) विनीत जोशी, सचिव (विद्यालय शिक्षा) संजय कुमार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्टरमाइंड,

.

CBSE के अध्यक्ष और केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) के आयुक्तों के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस हाई लेवल मीटिंग के बाद आज नीट-यूजी के री-एग्जाम की घोषणा कर दी गई। आपको जानकारी दें, कि NEET-UG की मेडिकल प्रवेश परीक्षा 3 मई, 2026 को आयोजित की गई थी, और इसमें 2.2 मिलियन छात्रों ने भाग लिया था। पेपर लीक मामला सामने आने के बाद देश भर में विरोध शुरू हो गया था। परीक्षार्थी और अभिभावक री-एग्जाम के लिए सड़को पर उतर आए थे। इसलिए अब NTA री-एग्जाम आयोजित कर रहा है।

.

यह भी पढ़ें : NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने रद्द की नीट यूजी परीक्षा, होगी सीबीआई जांच

.