PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आम जनता को बड़ी राहत, घटे Petrol और Diesel के दाम,

big relief to public the price of petrol and diesel reduced

PTB Big न्यूज़ मुंबई : महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा डीजल के दाम में भी 3 रुपये लीटर की कमी होगी। सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुंबई में अपनी सरकार के इस फैसले का ऐलान किया। सीएम बनने के तुरंत बाद ही एकनाथ शिंदे ने पेट्रोल और डीजल पर वैट में कटौती का ऐलान किया था, जिस पर अब अमल किया गया है।

आज कैबिनेट की बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ मीडिया से बातचीत में फैसले का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार के खजाने पर 6,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे फैसले लेगी जिससे भविष्य में लोगों को राहत मिले।

एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज की बैठक में सरकार ने जनहित में कुछ फैसले लिए हैं। हम समाज के सभी वर्गों के साथ न्याय करते रहेंगे। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में इसकी शुरुआत कर दी है। उन्होंने कहा कि आज हमने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स कम करने का फैसला किया है।

Latest News