PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

दिल देहला देने वाली बड़ी ख़बर, बहन के साथ खड़ी 12वीं की छात्रा पर युवकों ने फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह झुलसा, मचा हड़कंप,

youths threw acid 12th class student standing with sister her face badly burnt Big Breaking News PTB News Big

PTB Crime न्यूज़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने 12वीं छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है। तेजाब हमले से छात्रा बुरी तरह झुलस गई है। घटना बुधवार सुबह करीब नौ बजे की है। पीड़ित छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की की आपस में पहचान थी। लड़की बारहवीं की छात्रा है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और लड़की को लेकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अस्पताल में पीड़िता को बेहतर मेडिकल सुविधा दी जा रही है। हालांकि, लड़की पर तेजाब फेंकने के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक, छात्रा की उम्र 17 साल है। वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर बताया कि द्वारका मोड़ के पास एक स्कूली छात्रा पर तेजाब फेंका। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को इंसाफ दिलाएंगे। दिल्ली महिला आयोग सालों से देश में तेजाब बैन करने की लड़ाई लड़ रहा है। कब जगेंगी सरकारें?

Latest News