PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

IT विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 से ज्‍यादा जगहों पर पड़ी एक साथ Raid, मचा हड़कंप,

big action it department west bengal and jharkhand raid at more than 20 places Big News PTB Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ नई दिल्‍ली : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल और झारखंड से है। यहां आयकर विभाग ने दो राज्‍यों में बड़ी कार्रवाई की है। आईटी डिपार्टमेंट ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 20 से ज्‍यादा जगहों पर एक साथ छापे मारे हैं। बताया जा रहा है कि मोंगिया स्‍टील और सलूजा स्‍टील कंपनी से जुड़े कई निदेशकों के ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई से हलचल मची हुई है।

इनकम टैक्‍स से जुड़े सूत्रों ने बताया कि झारखंड के रांची, गिरिडीह, देवघर समेत अन्‍य जगहों पर छापे मारे गए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चार जगहों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक साथ छापेमारी से हर तरफ हलचल होने लगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग की टीम लगातार देश के कई हिस्‍सों में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंटकी टीम ने पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक साथ छापा मारने की कार्रवाई शुरू की। आईटी डिपार्टमेंट की टीम ने 20 से ज्‍यादा जगहों पर छापे मारे हैं। सूत्रों की मानें तो मोंगिया स्‍टील और सलूजा स्‍टील कंपनी से जुड़े कई निदेशकों के ठिकानों पर रेड डाले गए हैं। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम गुनवंत सिंह मोंगिया और बलविंदर सिंह के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। स्‍टील कंपनियों और उनके निदेशकों सहित अन्‍य अधिकारियों पर टैक्‍स चोरी का आरोप है। आरोपों की प्रारंभिक छानबीन के बाद छापे मारे जा रहे हैं।

Latest News