PTB News

Latest news
पंजाब कांग्रेस का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक': राजा वड़िंग की 'कप्तानी' बरकरार, चन्नी संभालेंगे 'मोर्चा' ... जेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में 'बेबी बॉय' की जगह 'बेबी गर्ल' होने पर भारी हंगामा; परिजनों ने लगाया बच्च... पंजाब सरकार ने पूरा किया चुनावों से पहले महिलाओं को दिया हुआ वादा, सीएम मान की सभा में मौजूद महिला क... जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज...

विधानसभा चुनाव जीतने वाले 10 BJP सांसदों ने दिया अपने पद से इस्तीफा, जाने पूरी वजह,

10-bjp-mps-who-won-the-assembly-elections-resigned-narendra-tomar-diya-kumari-and-rajyavardhan-singh-rathore

PTB Political न्यूज़ नई दिल्ली : भाजपा ने यह तय कर लिया है कि विधान सभा चुनाव जीतने वाले सभी सांसद, संसद से इस्तीफा देंगे। पार्टी आलाकमान का निर्देश मिलने के बाद विधायकी का चुनाव जीतने वाले 10 सांसदों ने अपना-अपना इस्तीफा दे दिया है। दो सांसद महंत बालकनाथ और रेणुका सिंह इस्तीफा देने नहीं पहुंच पाए, लेकिन ये दोनों भी संसद सदस्यता से इस्तीफा देंगे।

.

.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा की मुलाकात में यह फैसला लिया गया कि विधान सभा का चुनाव जीतने वाले सभी सांसद अपनी संसद सदस्यता छोड़ कर राज्य विधान सभा में जाकर काम करें। आलाकमान के फैसले के बाद, मध्य प्रदेश में विधान सभा का चुनाव जीतने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद पटेल ने लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ-साथ राज्य में विधायक का चुनाव जीतने वाले राव उदय प्रताप, राकेश सिंह और रीति पाठक ने भी लोक सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

.

10-bjp-mps-who-won-the-assembly-elections-resigned-narendra-tomar-diya-kumari-and-rajyavardhan-singh-rathore

.

अब ये पांचों नेता मध्य प्रदेश में विधानसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। इनमें से तोमर और पटेल को मुख्यमंत्री पद का भी दावेदार माना जा रहा है। वहीं पार्टी आलाकमान के निर्देश पर राजस्थान में विधायक का चुनाव जीतने वाले राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और दीया कुमारी ने भी लोक सभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं के अलावा राजस्थान में विधायक का चुनाव जीतने वाले किरोड़ी लाल मीणा ने भी राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।

.

.

छत्तीसगढ़ में विधायक का चुनाव जीतने वाले प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और गोमती साय ने भी संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इन सभी सांसदों ने इस्तीफा देने से पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। लोक सभा स्पीकर और राज्य सभा सभापति से मिलकर इस्तीफा देने के दौरान जेपी नड्डा भी इनके साथ मौजूद रहे। नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद पटेल और रेणुका सिंह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से भी अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

.

.

.

.

.

Latest News