PTB Business न्यूज़ दिल्ली : शेयर बाजार में बुधवार को भी तेजी बरकरार रही। बीएसई सेंसेक्स 357.59 अंक की मजबूती के साथ 69,653.73 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी ने भी 82.60 अंक चढ़कर 20,937.70 अंक का नया रिकॉर्ड बनाया। शेयर बाजार में सोमवार-मंगलवार की जबरदस्त बढ़त के बाद बुधवार को भी रिकॉर्डतोड़ तेजी जारी है।
. .बाजार के प्रमुख इंडेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 303 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 69,599 और निफ्टी 100 अंकों की बढ़त के साथ 20,955 के स्तर तक पहुंच गया। टॉप गेनर्स में आज चंबल फर्टिलाइजर्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और टाटा पावर ने क्रमशः 7.16 फीसदी, 6.33 फीसदी और 4.49 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया।
..
इंडियामार्ट इंटर और L&T टेक्नोलॉजी के शेयर में भी क्रमशः 1.13 फीसदी और 3.93 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। बलरामपुर चीनी, कैन फिन होम्स, ACC, अडाणी एंटरप्राइज और ABB इंडिया क्रमश : 7.32 फीसदी, 5.75 फीसदी, 2.59 फीसदी, 2.55 फीसदी और 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी शेयर बाजार के नैस्डेक और डॉव जोन्स क्रमशः 0.18 फीसदी और 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान पर थे।
. .एशियन बाजार में गिफ्ट निफ्टी, ताइवान वेटेट, जकार्ता कंपोजिट , सेट कम्पोजिट और स्ट्रेट्स टाइम्स बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोपीय शेयर बाजार में भी आज उतार-चढ़ाव भरा माहौल रहा। DAX और CAC क्रमशः 0.15 फीसदी और 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान पर थे। आज सेंसेक्स 431.02 अंक बढ़कर आज 69,296.14 अंकों पर बंद हुआ।
. . . . .








































