PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी से ASI ने वापिस मांगी अपनी पत्नी, हैरान कर देने वाला मामला,

asi-reached-ssp-office-to-take-back-wife-bathinda-police

PTB Big न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के जिला बठिंडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के बठिंडा की एक मैस में तैनात ASI बीते दिन रोते बिलखते हुए SSP ऑफिस में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा था। मिली जानकारी के अनुसार ASI ने एक अन्य अपने ही विभाग के एक सीनियर पुलिस अधिकारी पर अपनी पत्नी को जबरदस्ती अपने पास रखने का गंभीर आरोप लगाया है।

.

.

इस मामले में SSP को दी गई शिकायत के बाद उक्त मामले में इंसाफ की मांग उक्त पीड़ित पति ASI ने SSP से की है। पीड़ित ASI बॉक्सिंग का एक चोटी का खिलाड़ी रह चुका है और गोल्ड मैडल विजेता भी है। SSP दफ्तर पहुंचे पीड़ित पति ASI रूप सिंह ने शिकायत में बताया है कि एक पुलिस अधिकारी ने उसकी पत्नी को जबरदस्ती अपने पास रखा हुआ है। इस मामले में वह लंबे समय से पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार भी लगा रहा है पर पुलिस विभाग के अधिकारी उसकी इस मामले में कोई भी मदद नहीं कर रहे हैं।

.

.

वह लगातार पुलिस के सीनियर अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर लगाने के लिए मजबूर है पर अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिला है। ASI रोते हुए SSP से गुहार लगाई है की उसकी पत्नी को उक्त पुलिस अधिकारियों को चंगुल से छुड़वा कर उसके हवाले किया जाएं। पीड़ित ASI अपने समय में अच्छा मुक्केबाज था और गोल्ड मैडल विजेता भी है पर आज वह बेबस नजर आ रहा है और इंसाफ लेने के लिए अपने ही विभाग के सीनियर अधिकारीयों के ऑफिस के लगातार चक्कर लगाने को मजबूर है।

.

.

.

.

.

.

.

Latest News

Latest News