PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में मिशन हरियाली –2022 के अंतर्गत वितरित किए गए 2000 पौधे,

2000 plants distributed under Mission Hariyali-2022 at Cambridge International School Dasuha

PTB News “शिक्षा” : विकासशील दृष्टि को आधार बनाकर स्थापित किए गए वासल ऐजुकेशनल ग्रुप द्वारा संचालित कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के सर्वपक्षीय विकास को प्रत्येक क्षण ध्यान में रखता है।स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ–साथ पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरुक भी किया जाता है ताकि बच्चे परिवर्तनशील संसार में अपने अस्तित्व की अलग पहचान बना सके ।

कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा में अपना पंजाब फाऊंडेशन के द्वारा चलाए गए मिशन हरियाली­2022 का आयोजन 11 से 12 सितंबर को किया गया।इस मिशन के अंतर्गत स्कूल में कुल 2000 पौधे वितरित किए गए।कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों को 500 पौधे दिए गए।बच्चों ने बड़ी खुशी और उत्साह के साथ अपने घरों के इर्द–गिर्द पौधे लगाए।इसी तरह छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों, स्कूल के अध्यापकों तथा स्कूल के अन्य कर्मचारियों को 1500 पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए स्कूल के प्रिंसीपल श्री ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि हमारी इस कोशिश से बच्चे पर्यावरण से संबंधित मुद्दों के प्रति जागरूक होंगे तथा अपनी धरती की रक्षा करने तथा उसे प्रदूषण मुक्त करने का हर संभव प्रयास भी करेंगे।उन्होंने बच्चों को ये भी बताया कि किस प्रकार पेड़–पौधों को हम अपने घर के आँगन में लगा कर उनकी उचित देखभाल करके पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस अवसर पर वासल एजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के. के. वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल ,डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने कहा कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर न केवल बहुत सी समस्याओं पर अंकुश लगाया जा सकता है बल्कि बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक भी बनाया जा सकता है।

Latest News

Latest News