PTB News

Latest news
विधानसभा चुनावों से पहले आप को लगा बड़ा झटका, AAP में शुरू हुई बगावत, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टी जम्मू-कश्मीर से दुःखद ख़बर, 17 RR के दो लापता SPOs के गोलियों से छलनी मिले शव, हथियार गायब जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने 'True Blend Cafe' मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है ... जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम आप विधायक को ED का जारी हुआ नोटिस, 25 नवंबर को चंडीगढ़ कार्यालय में किया तलब त्योहारी सीजन के तुरंत बाद आम जनता की जेब पर पड़ी महंगाई की मार Share Market में आज देखने को मिला बंपर उछाल, चंद मिनटों में निवेशकों को हुआ करोड़ों का फायदा फिल्म रामायण ने रचा इतिहास, 6 दिनों में 660 करोड़ पार कर बाहुबली-जेलर को किया पीछे जालंधर में परगट सिंह ने फूंका चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

विधानसभा चुनावों से पहले आप को लगा बड़ा झटका, AAP में शुरू हुई बगावत, 3 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

punjab aap leader sukhdeep singh chhina resigns sonia mann controversy

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ / जालंधर : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी में उम्मीदवारों के चयन के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। टिकटों के बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी सामने आने लगी है। अमृतसर के राजासांसी हल्के में अभिनेत्री सोनिया मान को टिकट दिए जाने के विरोध में तीन नेताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं, खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने भी चुनाव न लड़ने के अपने फैसले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दूसरी ओर, चमकौर साहिब के मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह की नाराजगी की चर्चा भी तेज हो गई है।

.

.

सोनिया मान की उम्मीदवारी के विरोध में तीन नेताओं का इस्तीफा:–

राजासांसी से अभिनेत्री सोनिया मान को उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले से नाराज होकर तीन नेताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है। इस्तीफा देने वालों में पंजाब डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर सुखदीप सिंह छीना, राजासांसी के हलका संगठन इंचार्ज राजबीर सिंह छीना और हलका एससी विंग के कोऑर्डिनेटर गुरदेव सिंह जोबन झंझोटी शामिल हैं।

सुखदीप सिंह छीना ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सोनिया मान उनसे इसलिए असहज थीं, क्योंकि वह गांवों में जाकर लोगों के साथ बैठकें करते थे। उनका कहना है कि वह कई वर्षों से हलके के लोगों के साथ जुड़े हुए हैं और लोग अपने कामों के लिए उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन इसी बात को लेकर सोनिया मान उनसे नाराज रहती थीं।

punjab aap leader sukhdeep singh chhina resigns sonia mann controversy
Punjab Aap Leader Sukhdeep Singh Chhina resigns Sonia Mann Controversy

छीना ने आरोप लगाया कि सोनिया मान का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था और एक बैठक में उन्हें पार्टी से बाहर निकालने तक की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले भी वह नाराज होकर घर बैठ गए थे, लेकिन पार्टी के नेताओं के समझाने पर दोबारा सक्रिय हुए थे।

उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से आम आदमी पार्टी के लिए काम कर रहे थे। साल 2017 और 2022 के चुनावों में भी उन्होंने पूरी मेहनत से पार्टी का प्रचार किया था। उनका दावा है कि वह राजासांसी हलके के पुराने कार्यकर्ताओं में शामिल हैं और उनकी भी चुनावी टिकट को लेकर दावेदारी थी, हालांकि उन्होंने कभी खुलकर टिकट की मांग नहीं की।

.

अनमोल गगन मान का दावा- मैंने खुद चुनाव लड़ने से किया था इनकार:–

उधर, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर चुनाव न लड़ने के फैसले को लेकर चल रही चर्चाओं पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनके चुप रहने के कारण कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं और यह बताया जा रहा है कि उनका टिकट काटा गया है, जबकि सच्चाई कुछ और है।

.

अनमोल गगन मान के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे उन्होंने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया कि इसके तीन दिन पहले भी केजरीवाल का फोन आया था, जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या वह चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले पर कायम हैं। इस पर उन्होंने दोबारा चुनाव न लड़ने की बात कही।

अनमोल गगन मान ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल ने उनसे लोगों को यह बताने के लिए कहा था कि उनका टिकट नहीं काटा गया, बल्कि उन्होंने खुद चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके इस फैसले से केजरीवाल खुश नहीं थे, लेकिन यह उनका अपना निर्णय था।

अनमोल गगन मान ने यह भी आरोप लगाया कि सोनिया मान ने उन्हें पार्टी से निकलवाने के लिए हाईकमान से बात की थी। उन्होंने कहा कि ऐसे हलका इंचार्ज के साथ काम करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।

.

punjab aap leader sukhdeep singh chhina resigns sonia mann controversy
Punjab Aap Leader Sukhdeep Singh Chhina resigns Sonia Mann Controversy

चमकौर साहिब में भी टिकट कटने से नाराजगी:–

उधर, रोपड़ जिले के चमकौर साहिब हलके से मौजूदा विधायक डॉ. चरणजीत सिंह भी टिकट कटने से नाराज बताए जा रहे हैं। राजनीतिक हलकों में उनके पार्टी छोड़ने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, उनके अगले कदम को लेकर अभी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : लाइसेंसी हथियार प्रमोट करने पर पुलिस ने ‘True Blend Cafe’ मालिक सहित 2 को किया गिरफ्तार

लंबी सीट पर मंत्री की जगह भतीजे को मिला टिकट:–

टिकटों के बदलाव का असर लंबी विधानसभा सीट पर भी देखने को मिला है। यहां कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की जगह उनके भतीजे रणधीर सिंह धीर खुड्डियां को उम्मीदवार बनाया गया है। टिकट नहीं मिलने के बावजूद गुरमीत सिंह खुड्डियां ने पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा कि पार्टी का निर्णय उन्हें सिर माथे पर है। उन्होंने अपने भतीजे की जीत के लिए लंबी हलके में पूरी ताकत से प्रचार करने की बात कही है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस के पूर्व SSP को अदालत ने दिया दोषी करार, ट्रांसपोर्टर को किडनैप कर गायब करने से जुड़ा है मामला

आम आदमी पार्टी में टिकटों के ऐलान के बाद सामने आ रही ये नाराजगियां और इस्तीफे पार्टी के लिए नई राजनीतिक चुनौती बनते दिखाई दे रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पार्टी नेतृत्व असंतुष्ट नेताओं को मनाने में कितना सफल रहता है और चुनावी तैयारियों पर इन घटनाओं का क्या असर पड़ता है।