PTB News

Latest news
आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम... पंजाब : 8 साल के बच्चे को खेलते समय कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला, 3 बहनों का था इकलौता भाई

Corona Vaccine की वजह से गई 7 लोगों की जान, 23 लोग हुए गंभीर रूप से बीमार,

7 people dead 23 seriously ill after taking astrazeneca corona vaccine in uk

7 people dead 23 seriously ill after taking astrazeneca corona vaccine in uk

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ ब्रिटेन : Oxford-AstraZeneca की कोरोना वायरस वैक्सीन से यूरोपीय देशों में इसे लेने के बाद कुछ लोगों में देखे गए असर से चिंता भी बढ़ने लगी है / ब्रिटेन के मेडिकल रेग्युलेटर ने शनिवर को कहा कि वैक्सीन लेने के बाद जिन 30 लोगों में खून का थक्का देखा गया, उनमें से 7 की मौत हो गई है /

.

.

कई देशों में वैक्सीन को फिलहाल रोक दिया गया है जबकि अभी तक वैक्सीन से खून के थक्के का सीधा संबंध नहीं पाया गया है / ब्रिटेन के मेडिसिन ऐंड हेल्थकेयर प्रॉडक्ट्स रेग्युलेटरी एजेंसी ने बयान जारी कर बताया कि 24 मार्च तक सामने आए 30 मामलों में से 7 की मौत हो गई है, जबकि 23 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं / UK रेग्युलेटर ने कहा कि खून के थक्के बनने के 30 मामले देश में 1.81 करोड़ खुराकें दिए जाने के बाद सामने आए /

.

.

वेबसाइट पर बताया गया है कि मौजूदा डेटा के आधार पर कोरोना वायरस वैक्सीन के फायदे किसी रिस्क से ज्यादा पाए गए हैं / कंपनी ने भी साफ किया था कि उसकी वैक्सीन से खून के थक्के जमने का खतरा नहीं बढ़ता है / वहीं, Pfizer/BioNTech की वैक्सीन को लेकर ऐसी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई, ब्रिटेन में 3.1 करोड़ पहली खुराकें दी जा चुकी हैं और लोगों के पास कंपनी चुनने का अधिकार नहीं है /

.

.

इससे पहले यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ वैक्सीन को सुरक्षित बताया था / 7 अप्रैल को इसे लेकर नई एडवाइजरी जारी की जा सकती है / बुधवार को एजेंसी ने वैक्सीन को सुरक्षित बताया था और कहा था कि किसी उम्र, जेंडर या मेडिकल इतिहास के आधार पर खास रिस्क फैक्टर नहीं मिला है / नीदरलैंड्स में शुक्रवार को 60 साल से कम के लोगों को वैक्सीन रोक दी गई / यहां पांच नए मामले सामने आए थे जिनमें से एक की मौत हो गई /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

7 people dead 23 seriously ill after taking astrazeneca corona vaccine in uk