.
.
PTB Big Breaking News Punjab government gives big gift to teachers
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : शिक्षा मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व और लोहड़ी के अवसर पर अध्यापकों को बड़ा तोहफा देते हुए अगले महीने 5178 अध्यापकों को पूरे वेतन पर पक्का करने का ऐलान किया है / अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है /
.
.
सोनी ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षा प्रोवाइडर और वालंटियर अध्यापकों के वेतन में भी अगले महीने 1500 रुपए मासिक बढ़ोतरी की जाएगी / उन्होंने कहा कि अध्यापक यूनियनों द्वारा दिए गए धरनों में जिन अध्यापकों की सेवाएं निरस्त की गई थीं उन्हें बहाल कर दिया गया है/
.
इसके साथ ही जिन अध्यापकों की आरजी ड्यूटी अन्य स्टेशनों पर लगाई गई थी उसे रद करके उन अध्यापकों को पुराने स्कूलों में ड्यूटी देने के आदेश जारी किए जा रहे हैैं /
.
.
उन्होंने बताया कि अध्यापक यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मिलने की बात की जा रही है, लेकिन यह वादा नहीं कर रही कि बैठक के बाद दोबारा धरना नहीं दिया जाएगा / सोनी ने कहा कि बच्चों की वार्षिक परीक्षा नजदीक आ रही हैं और अध्यापकों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उनकी पढ़ाई की तरफ ध्यान देना चाहिए /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News Punjab government gives big gift to teachers




































