.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
Annual Function at Ivy World Play School, Civil Lines Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : आई लीग एजुकेशन के द्वारा संचालित आईवी वल्र्ड प्ले स्कूल 180 सिविल लाइन्ज़ जालंधर के नन्हें आइवियन्ज़ ने 1 मार्च को विद्यालय के के. के. आडिटोरियम में वार्षिकोत्सव मनाया, जिसमें उन्होंने “द लॉयन किंग. सिम्बा” पर आधारित एक नाटक का मंचन कर अपनी कला का प्रदर्शन बड़े उत्साहपूर्वक किया /

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यक्ष श्री के. के. वासल, उपाध्यक्ष डॉ. आर. के वासल, चेयरमैन श्री संजीव वासल, निर्देशिका श्रीमती इना वासल, सी. ई. ओ. श्री राघव वासल, प्रधानाचार्या श्रीमती एस. चौहान तथा हेडमिस्ट्रेस श्रीमती शेफाली शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए / कार्यक्रम का आगाज़ ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया / तत् पश्चात नन्हें आइवियन्ज़ ने अपने अभिनय द्वारा दिखाया कि किस प्रकार एक बाघ शावक जीवन चक्र को पूरा करते हुए अपने हुनर द्वारा सब पर राज करता है /

नन्हें आइवियन्ज़ ने इस नाटक द्वारा जागरूकता का संदेश दिया कि अगर हमारे मन में इच्छा. उत्साह है तो हम कुछ भी हासिल कर सकते है / रंग बिरंगी सुंदर पोशाकें पहने हुए नन्हें मुन्हें आइवियन्ज़ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सब का मन मोह लिया / इस नाटक का निर्देशन श्रीमती रूबल सिंह तथा उनकी टीम द्वारा किया गया /
स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती एस चौहान जी ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए सब मेहमानों का स्वागत किया तथा नन्हें आइवियन्ज़ के शानदार अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में प्रतिभा छिपी होती है जिसको उजागर करने के लिए विद्यालय के द्वारा दिए गए अवसरों में सफल प्रयास के द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है / जिसके लिए हमारा विद्यालय हर संभव प्रयास कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Annual Function at Ivy World Play School, Civil Lines Jalandhar

































