.
.
Organized two-day international migrant Punjabi Conference at Lyallpur Khalsa College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज के पंजाब प्रवास अध्ययन केंद और पंजाब भवन सरी कनाडा की तरफ से साँझा तौर पर दो दिवसीय अंतराष्ट्रीय प्रवासी पंजाबी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया / कांफ्रेंस के आरंभ में प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा, डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर व पंजाब प्रवास अध्ययन केंद्र के आर्डिनेटर डॉ. सुरिंदर पाल मंड ने आये सभी मेहमानों का स्वागत किया /
.
.
प्रिंसिपल डॉ. समरा व पंजाब भवन सरी कनाडा के संस्थापक सुक्खी बाठ ने दोनों संस्थानों के बीच साँझ को पक्की करने व यादगारी बनाने के लिए परस्पर साँझ दस्तावेज हस्ताक्षर किये / डॉ. समरा ने इस दौरान कहा कि दोनों संस्थान पंजाबियत, प्रवासी और पंजाबी सभ्याचार को प्रफुल्लित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं / लायलपुर खालसा कॉलेज परस्पर साँझ हमेशा बनाने के प्रतिबद्ध है / सुक्खी बाठ ने भी पक्की पीढ़ी की बचनबद्धता दोहराई /

पंजाब प्रवास अध्ययन केंद्र के को आर्डिनेटर डॉ. सुरिंदर पाल मंड ने कांफ्रेंस की रूपरेखा बताते हुए कहा कि इसके दो दिवसीय कांफ्रेंस में अलग-अलग कालेजों से 20 से अधिक रिसर्च विद्वानों ने भाग लिया / कांफ्रेंस के दूसरे दिन प्रवासी कवि दरबार भी होगा /
.
.
कांफ्रेंस के पहले दिन अपना कुंजीवत भाषण देते हुए पटियाला यूनिवर्सिटी के प्रोफैसर व पंजाबी चिंतक डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि आधुनिक प्रवासी पंजाबी साहित्य पूर्वी प्रवासी पंजाबी साहित्य जैसे भू हरवे के रुदन से मुख्त है / नए प्रवासी साहित्य में रचनात्मकता कौशल रखते हैं / इसलिए प्रवासी पंजाबी साहित्य मुख्य धारा के साहित्य के साथ का है /
.
.
इस कांफ्रेंस में प्रवासी लेखक जरनेल सिंह सेखा, अमरीक फलाही, सुरिंदर सुन्नड़, प्रो. कुलवंत औजला ने प्रवास और प्रवासी पंजाबी साहित्य संबंधी अपने विचार रखे / अकादमिक सैशन में अलग-अलग कॉलेज से आए विद्वानों डॉ. नरेश कुमार, डॉ. हरजीत सिंह पाली, डॉ. सुखदेव सिंह रागरा, डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. तजिंदर कौर व अन्य रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए / समारोह के आखिर में डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर ने मेह्माओं का धन्यबाद किया /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organized two-day international migrant Punjabi Conference at Lyallpur Khalsa College

































