.
.
PTB Big Breaking News wing commander abhinandan varthaman has informed that though he was not physically tortured by the pakistanis he went through a lot of mental harassment
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान को भारत आए अभी 1 दिन भी नहीं बीता कि पाकिस्तान के झूठ की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं / एक तरफ आज यहां ये खुलासा हुआ कि भारतीय पायलट को समझ पीओके में पाक पायलट को ही पीट-पीट कर जान से मार दिया गया / वहीं अभिनंदन की हालत भी बहुत कुछ बयां कर रही है /
.
.
सूत्रों के मुताबिक खुद विंग कमांडर अभिनंदन ने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने हिरासत के दौरान उनका काफी मानसिक उत्पीडऩ किया / आर्मी अस्पताल में चेकअप करा रहे अभिनंदन ने बताया है कि हिरासत के दौरान उसको छुआ तक नहीं गया, लेकिन मानसिक तौर पर उसे काफी प्रताडि़त किया गया /
.
.
सूत्रों की मानें तो अभिनंदन ने ये बयान खुद दिया है और इस आपबीती ने ये साबित कर दिया कि पाक अपनी हरकतों से कभी बाज नहीं आ सकता / सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन की घड़ी, मोजे और चश्मे तो लौटा दिया, लेकिन उनकी पिस्टल, मैप और सर्वाइवल किट को वापस नहीं किया गया /
.
.
हैंड ओवर सर्टिफिकेट के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन के घड़ी, मोजे और चश्मे को ही वापस किया गया है / इसमें यह भी कहा गया कि शुक्रवार को भारतीय पायलट अभिनंदन को पाकिस्तानी रेंजर्स के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शहजाद फैजल ने बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट संजय कुमार को सौंपा /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News wing commander abhinandan varthaman has informed that though he was not physically tortured by the pakistanis he went through a lot of mental harassment

































