.
.
HMV NCC Cadets participated in Republic Day Parade and PM Rally
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के लिए बड़े गर्व की बात हे कि कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड व प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया / एचएमवी का एनसीसी यूनिट कॉलेज की सक्रिय यूनिट है जिसका उद्देश्य युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, लीडरशिप व साहस की भावना का विकास करना है /
.
.
इसके अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स को रक्षा सर्विस व अन्य क्षेत्रों में करयिर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है / भारत की एनसीसी में गणतंत्र दिवस कैंप सबसे प्रतिष्ठित कैंप माना जाता है / यह कैंप भारत के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधत्व करता है तथा अपने आप में मिनी इंडिया कहलाता है / एचएमवी की कैडेट परनीत कोैर ने गणतंत्र दिवस कैंप 2019 में भाग लिया / उसका चयन बतौर सीनीयर एयर विंग कैडेट भी हुआ /
.
.
इस कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के लगभग 12 लाख कैडेट्स ने भाग लिया था / पूरे भारत में प्रथम पुरस्कार राष्ट्रीय एकता जागरूकता प्रोग्राम की टीम ने जीता / पंजाब के गर्वनर माननीय श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने परनीत कौर को सम्मानित किया / इस अवसर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के एडीजी मेजर जनरल आर.एस. मान भी उपस्थित थे /
.
परनीत कौर को भारत की रक्षा मंत्री श्रीमती निम्रला सीतारमण एयर चीफ मार्शल बिरेंद्र सिंह धनोआ, एडमिरल सुनील लांबा, जनरल विपिन रावत, प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, गर्वनर हिमाचल प्रदेश व डीजी एनसीसी ऑफ इंडिया लेफिनेंट जनरल पी.पी. मल्होत्रा से भी मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ / कैडेट परनीत कौर व कैडेट नीतिका सिंह का चयन पीएम रैली के लिए भी किया गया जो उसी दिन शाम के समय आयोजित हुई /
.
.
इस रैली की अध्यक्षता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की / इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरे भारत के 374 कैडेट्स ने भाग लिया / उन्होंने प्रधानमंत्री के समक्ष सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया / प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने दोनो छात्राओं को बधाई दी / इस अवसर पर एनसीसी इंचार्ज श्रीमती सलोनी शर्मा, सुश्री सोनिया महेन्दू्र व पूर्णिमा शर्मा भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV NCC Cadets participated in Republic Day Parade and PM Rally






































