PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

फिर हुआ स्कूल बस हादसा, छात्रा सहित तीन घायल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ टांडा उड़मुड़ (रिपोर्टर) संदीप डोगरा : देश में प्राइवेट स्कूल बसों के हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं / ऐसा ही एक हादसा आज पंजाब के टांडा के पास स्थित धुस्सी बांध सड़क मार्ग पर पड़ते गांव टाहली के चौक नजदीक हुआ / बताया जा रहा है की यह बस हादसा ड्राइवर की बजाए हैल्पर कंडक्टर के द्वारा बस चलने से हुआ है / जिसकी लापरवाही के चलते बस में सवार एक छात्रा, खुद कंडक्टर तथा एक राहगीर महिला घायल हो गए / यह हादसा आज सुबह के समय तकरीबन 7 बजे के आसपास हुआ बताया जा रहा है. /

जानकारी के अनुसार जब बस कंडक्टर स्कूल बस चला रहा था तो संतुलन खो जाने कारण बस पेड़ से जा टकराई / हादसे में राहगीर महिला निर्मल कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव टाहली, नौवीं क्लास की छात्रा जैस्मीन कौर पुत्री लखविंदर सिंह निवासी सलेमपुर व बस का कंडक्टर घायल हो गए हैं / हादसे के समय बस में सिर्फ पांच बच्चे ही सवार थे / हदसे में मामूली रूप से घायल बच्चों को गांव वासियों ने बस से बहार निकाल उनके घर पहुंचाया गया व हादसे में घायल महिला को बेगोवाल ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व घटना संबंधी जाँच की जा रही है / अगर इस हादसे के दौरान स्कूल बस बच्चों से भरी होती तो शायद बड़ा हादसा भी हो सकता था लेकिन गनीमत रही की इस दौरान एक तो स्कूल के बच्चे बस में ज्यादा सवार नहीं थे और कंडक्टर बस को धीरे से चला रहा था / लेकिन कंडक्टर बस क्यों चला रहा था और इस दौरान ड्राइवर कहा था, इसके बारे में तो पुलिस की जाँच के बाद ही पता चल पायेगा. /