PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

हिमाचल : 12वीं का Result आते ही छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप,

himachal-pardesh-sirmaur-student-commit-suicide-after-fail-12th-class-rohit-chauhan-paonta-sahib

.

.

PTB Sad न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 12वीं कक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। छात्र ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) धर्मशाला द्वारा रिजल्ट घोषित करने के एक दिन बाद अपने घर पर फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद देर शाम शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

.

.

मृतक की पहचान पांवटा के सूरजपुर निवासी 18 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रोहित के पिता फूल सिंह HRTC में कंडक्टर बताए जा रहे हैं। वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। रोहित चौहान पिछले साल भी फेल हुआ था। दूसरी बार फेल होने से वह मानसिक तनाव में आ गया और उसने मौत को गले लगा दिया। इससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने घर पर जब रोहित को फांसी में लटका देखा तो इससे उनके होश उड़ गए।

.

.

.

आनन-फानन में उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर रोहित को नीचे उतारा और पांवटा अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद अन्य बच्चों के परिजन भी डरे व सहमे हुए हैं, क्योंकि इन दिनों HPSEB के साथ साथ CBSE और ICSE बोर्ड के भी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट आ रहे हैं। दो तीन दिन बाद HPSEB 10वीं कक्षा का भी रिजल्ट आने वाला है। ऐसे में रोहित चौहान के इस खौफनाक कदम के बाद दूसरे बच्चों के परिजन भी सहम गए है।

.

.

.

Latest News