PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

बड़ी ख़बर : Delhi Public School सहित एक दर्जन स्कूलों को मिली बम उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा,

delhi-city-ncr-bomb-threat-delhi-public-school-dwarka-area-search-is-underway

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : आज यानि बुधवार की सुबह दिल्ली के एक दर्जन से अधिक स्कूलों में बम रखे होने के संबंध में ईमेल मिला। एक ही समय पर कई स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया, जिसके बाद स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे बम स्क्वॉड के साथ ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने स्कूल खाली कराए।

.

.

दिल्ली के साथ ही NCR के नोएडा में भी स्कूल में बम रखा होने से संबंधित ईमेल आया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे एक साथ दिल्ली के कई नामचीन स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी का ईमेल प्राप्त हुआ। स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। एक साथ कई स्कूलों में बम की सूचना पर दिल्ली पुलिस भी हरकत के आ गई। दिल्ली पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी अलर्ट मोड़ पर रखा गया।

.

.

वहीं सुबह पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार के मदर मेरी स्कूल को ईमेल के जरिये मिली बम से उड़ाने की धमकी। तुरंत दिल्ली पुलिस, दम निरोधक दस्ता स्कूल में पहुंचा और स्कूल को खाली करवाया गया। पूर्वी दिल्ली के लगभग सात स्कूलों को एक बम से उड़ने की धमकी का ईमेल आया। दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका, संस्कृति स्कूल चाणक्य पूरी में भी ईमेल भेज बम से उड़ने की धमकी दी गई।

.

.

वही नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूलों में भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर स्कूल पहुंचे बच्चों को सुरक्षित घर भेजने का निर्णय लिया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधकों ने तुरंत बच्चों के अभिभावकों को मैसेज और फोन काल करके इसकी जानकारी दी और बच्चों को तुरंत स्कूल से घर ले जाने को कहा गया। बम से उड़ाने की धमकी मिलने वाले सभी स्कूलों को खाली कराकर बम स्क्वाड

.

.

और डाग स्क्वाड ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ली ओर कहीं भी बम नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। आपको यह भी बता दें कि किसी स्कूल या संस्थान को बम की धमकी भरा ईमेल मिलने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। आपको यह भी बता दें कि कल मंगलवार (30 अप्रैल को) दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल समेत सौ से अधिक सरकारी संस्थानों को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। आज एक ही समय पर दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल भेजा गया है।