PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

मई महीने के पहले ही दिन आम आदमी को मिली बड़ी राहत, LPG सिलेंडर के दाम में हुई कटौती,

relief-common-man-rising-inflation-lpg-cylinder-prices-reduced

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आता है। कई वित्तीय नियमों के साथ कई चीजों की कीमतों में भी बदलाव होता है। हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है। तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। इस बार सिलेंडर की कीमतों में 19 रुपये की कटौती की है।

.

.

यह कटौती लगातार दूसरे महीने हुई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चुनावी माहौल के बीच सिलेंडर में हुई कटौती से आम जनता को राहत मिली है। माना जा रहा है कि इस कटौती के बाद बाहर के खान-पान की कीमतों में भी नरमी आ सकती है। देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने सीनियर सिटीजन केयर एफडी में निवेश की डेडलाइन को बढ़ा दिया है।

.

.

अब इसमें 10 मई 2024 तक निवेश किया जा सकता है। इस एफडी में सीनियर सिटीजन को अतिरिक्त ब्याज का लाभ मिलता है। अगर आपका सेविंग अकाउंट आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक में है तो आज से इन बैंक के नियमों में बदलाव हुआ है। आईसीआईसीआई बैंक ने चेक बुक, आईएमपीएस ट्रांजेक्शन, स्टॉप पेमेंट चार्ज में संशोधन किया है। वहीं बैंक ने डेबिट कार्ड पर लगने वाले एनुअल फीस को

.

.

शहरी क्षेत्र के लिए 200 रुपये और ग्रामीण इलाकों के लिए 99 रुपये कर दिया है। वहीं, यस बैंक ने सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में बदलाव किया है। अब प्रो मैक्स सेविंग अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस 50,000 रुपये है और अधिकतम चार्ज 1,000 रुपये है। इसी तरह प्रो प्लस अकाउंट में मिनिमम एवरेज बैलेंस 25,000 रुपये है। इस अकाउंट में मैक्सिमम चार्ज 750 रुपये है।

.

.

.