.
.
Organized an extension lecture related to the history of Jallianwala Bagh at Lyallpur Khalsa College
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडीज की और से जलियांवाला बाग के इतिहास के उपलक्ष में एक एक्सटेंशन लैक्चर का आयोजन किया गया / इस मौके पर युनिवर्सिटी के इतिहास विभाग चंडीगढ़ से प्रो. एम्. राजीव लोचन ने मुख्य वक्त के रूप में शिरकत की / केंद्र के कोआर्डिनेटर डॉ. सुमन चोपड़ा की और से मुख्य मेहमान का स्वागत किया गया /
.
.
उन्होंने आपने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों को मुख्य वक्त के बारे में जानकारी दी और जलियांवाला बाग के इतिहास के बारे में जानकारी दी / इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने सेंटर फॉर हिस्टोरिकल स्टडी के इस कार्य की प्रशंसा करते हुई कहा कि इस तरह के लैक्चर विद्यार्थियों को आपने इतिहास के साथ जोड़कर रखते हैं और यहां से शिक्षा लेकर एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं /

इस दौरान मुख्य वक्ता डॉ. संजीव लोचन ने जलियांवाला बाग की आधे घंटे की घटना के बारे में पिछले 150 सालों के इतिहासिक, समाजिक, आर्थिक आदि सभी पहलुओं का बड़े विस्तार के साथ वर्णन किया / उन्होंने विद्यार्थियों की और से पूछे गए सभी सवालों के जवाब भी दिए / प्रो. जसरीन कौर, डीन एकेडमिक मामले ने मुख्य महिमान का इस घटना के प्रति विद्यार्थियों को एक नई जानकारी देने के लिए धन्यबाद किया /
.
.
इस दौरान मंच का संचालन डॉ. अमनदीप कौर ने बखूबी रूप से निभाया / इस मौके पर प्रो. जसबीर सिंह राणा, प्रो. नवदीप कौर, डॉ. मनमीत सोढ़ी, डॉ. करनबीर सिंह और प्रो. सूरज भगत भी उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Organized an extension lecture related to the history of Jallianwala Bagh at Lyallpur Khalsa College

































