.
.
PTB News chandigarh surgery facility in homeopathic medical college and sector 26 hospital
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “हेल्थ” / चंडीगढ़ : किडनी स्टोन और हर्निया की सर्जरी के लिए भी चंडीगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल में लंबा इंतजार करना पड़ता है / इसमें मरीजों का दर्द बढ़ता जाता है / यह शहर के मरीजों के लिए अच्छी खबर है कि सेक्टर 26 स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में सर्जरी की सुविधा शुरू हो चुकी है / सीनियर सर्जन डॉ. आरएस सचदेवा अब तक यहां 12 से ज्यादा सर्जरी कर चुके हैं / इनमें पाइल्स, फिस्टुला, गॉल ब्लेडर, हर्निया, किडनी स्टोन की सर्जरी शामिल है /
.
.
डॉ. सचदेवा जीएमएसएच सेक्टर 16 में कार्यरत थे / उन्होंने जीएमएसएच से वीआरएस लेने के बाद होम्योपैथिक कालेज ज्वाइन किया है / यहां पर सर्जरी की ओपीडी सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक चलती है / हॉस्पिटल में सर्जरी की फिलहाल कोई वेटिंग नहीं है / कॉलेज के प्रिसिंपल डॉ. संदीप पुरी ने बताया कि मार्च महीने में सर्जरी की शुरुआत की गई थी / पहला आपरेशन पित्ते की थैली का लेप्रोस्कोपिक तकनीक से किया गया था, जो पूरी तरह से सफल रहा /
.
.
यहां पर अब तक 5 बड़ी सर्जरी हो चुकी है, इसके अलावा कई माइनर सर्जरी की गईं / होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल में सर्जरी का रेट वही है, जो सरकारी हॉस्पिटल में है / हां, प्राइवेट हास्पिटल के मुकाबले काफी कम है, इसलिए मरीजों को कोई दिक्कत नहीं होती / डॉ. संदीप पुरी ने कहा कि होम्योपैथिक कालेज में आपरेशन थियेटर पहले से ही मौजूद था / इसका इस्तेमाल स्टूडेंट की पढ़ाई में किया जाता था, उन्हें वहां पर ट्रेनिंग दी जाती थी /
.
कई लोग उनके यहां पर आते थे और सर्जरी की बारे में पूछते थे / उसके बाद हुई एक मीटिंग में फैसला लिया गया कि जब हास्पिटल के पास इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है तो यहां पर सर्जरी क्यों नहीं हो सकती / इसी बीच डॉ. सचदेवा ने हॉस्पिटल ज्वाइन किया और सर्जरी की शुरुआत की गई /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News chandigarh surgery facility in homeopathic medical college and sector 26 hospital

































