.
.
Chandigarh rss leader jagdish gagneja murder case Jalandhar Pujnab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / मोहाली : पंजाब के जिला जालंधर में बीते समय हिंदू नेताओं के कत्ल केसों की जांच कर रही नैशनल इन्वैस्टीगेशन एजैंसी (एन.आई.ए.) की ओर से आर.एस.एस. नेता जगदीश गगनेजा कत्ल केस में आज 11 आरोपियों को मोहाली स्थित एन.आई.ए. कोर्ट में पेश किया गया /
.
.
इनमें से 10 आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक आरोपी रमनदीप बग्गा को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है / कुल 11 आरोपियों हरदीप सिंह शेरा, रमनदीप बग्गा, जगतार सिंह जौहल, धरर्मेंद्र गुगनी, अमनिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, अनिल कुमार, रवि पाल, परवेज मलूक और पहाड़ सिंह को एजैंसी ने तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पेश किया था / इनमें से रमनदीप बग्गा को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है /
.
आपको बता दें कि आर.एस.एस. नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा की 6 अगस्त 2016 को जालंधर के ज्योति चौक के पास बाइक सवार 2 युवकों ने सरेआम गोलियां मार कर उस समय हत्या कर दी थी जब वह अपनी पत्नी के साथ मार्कीट में खरीदारी करने गए थे / यह हत्याकांड अभी तक हल नहीं हो सका है /
.
इस मामले की शुरूआत में पंजाब पुलिस द्वारा जांच की गई थी लेकिन कोई सफलता न मिलने पर इस मामले की जांच सी.बी.आई. को सौंप दी गई थी / उस उपरांत यह मामला एन.आई.ए. को सौंप दिया गया था / अब एजैंसी इस मामले की जांच कर रही है जिसके चलते आज 11 आरोपियों को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पेश किया था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Chandigarh rss leader jagdish gagneja murder case Jalandhar Pujnab

































