.
.
PTB Big Breaking News IAF Vice Chief Air Marshal RKS Bhadauria
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फ्रांस : भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने फ्रांस में जल्द भारत आने वाले लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी / उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान राफेल देश की सेना के लिए बेहद अहम साबित होगा / उन्होंने कहा कि एक बार इस विमान के वायुसेना में शामिल होते ही राफेल और सुखोई की जोड़ी दुश्मन का तनाव बढ़ाने का काम करेगी /
.
.
राफेल में उड़ान के अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि राफेल में उड़ान भरना काफी सुखद अनुभव था और यहां से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है / उन्होंने कहा कि राफेल को वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद हम इसका शानदार प्रयोग कर सकेंगे / हम यह भी देखेंगे कि सेना में शामिल लड़ाकू विमान सुखोई-30 के साथ इसकी जोड़ी कैसी रहेगी और यह कै उपयोग की जा सकेगी /
.
वाइस एयर चीफ मार्शल ने कहा कि एक बार सुखोई और राफेल सेना के बेड़े में शामिल हो जाए, इसके बाद दुश्मनों को औकात में रहना होगा / दोनों फाइटर जेट एक साथ ऑपरेट होना शुरू हो जाए तो फिर पाकिस्तान दोबारा अपनी नापाक हरकत नहीं कर पाएगा /
.
उन्होंने आगे कहा कि राफेल में जिस तरह की तकनीक और हथियारों का इस्तेमाल किया गया है, वे भारत के लिए प्लानिंग के नजरिए से एक गेम चेंजर साबित होंगे / हम जिस तरह के आक्रामक मिशनों और आने वाले समय में युद्ध के लिए प्लानिंग करना चाहते हैं, उसके हिसाब से ये तकनीक और हथियार बिल्कुल उपयुक्त हैं / आपको बता दें कि अप्रैल 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि भारत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदेगा / भारत और फ्रांस के बीच 23 सितंबर 2016 को 36 राफेल विमान खरीदने की डील साइन हुई थी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News IAF Vice Chief Air Marshal RKS Bhadauria

































