.
.
Two youths looted petrol pump by showing pistols Phagwara Chandigadh National Highway
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : आज एक बार फिर से पंजाब पुलिस के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई जब यह सुचना मिली की फगवाड़ा-चंडीगड़ बाईपास स्थित एक पैट्रोल पंप से दिन दिहाड़े कुछ अज्ञात पिस्तौल की नोक पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से भागने में कामयाब हो गया हैं /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला फगवाड़ा-चंडीगढ़ सड़क मार्ग पर पड़ते गांव पलाही के नजदीक स्थित मेहताब फिलिंग स्टेशन पर कुछ अज्ञात दो नौजवान जोकि मोटरसाइकिल पर सवार थे दिन-दिहाड़े पिस्तौल की नोक पर पेट्रोल पम्प पर मौजूद करिंदों से नकदी से भरा हुआ बैग छीनकर भागने में कामयाब हो गए /
.
.
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची व मामले की जाँच में जुट गई / इस दौरान मौके पर मौजूद सीनियर पुलिस अधिकारी एस पी मनदीप सिंह ने मौजूद मीडिया कर्मियों को बताया कि मेहताब फिलिंग स्टेशन पर तैनात मैनेजर ज्ञान चंद बैंक में नगदी जमा करवाने ग़या था तभी दो मोटरसाईकल सवार नौजवान पैट्रोल पंप पर आये और पिस्तौल की नोक पर 70 हजार की नगदी करिंदों से लूट कर फरार हो गये /
.
.
फ़िलहाल घटना सम्बन्धी मामला दर्ज लिया गया है और मौके पर मौजूद कर्मचारियों और पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि अज्ञात लुटेरों का कोई सुराग मिल सके / इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Two youths looted petrol pump by showing pistols Phagwara Chandigadh National Highway






































