.
.
india news a muslim women of delhi benefit from pm narendra modi law on triple talaq?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद रायमा याहया की 24 नवंबर 2011 को शादी हो गई / चूंकि इस अरेंज मैरिज पर परिवार की रजामंदी थी तो वह मना नहीं कर सकी / 23 जून 2013 को उसने एक बेटे को जन्म दिया /
.
.
इसके बाद ससुराल में एकाएक दहेज का दानव जाग उठा / पति आतिर शमीम जो कि लंबे समय से तलाक की धमकी दे रहा था, उसने 23 जून 2019 को तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया / रायमा को समझ नहीं आ रहा था कि अब वह क्या करे / करीब एक माह बाद संसद ने तीन तलाक का बिल पास कर दिया /
.
बस, इसी से रायमा का हौसला बढ़ा और वह अबला से सबला बन गई / उसने पुलिस में जाकर अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया / पुलिस ने ‘दा मुस्लिम वूमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट ऑन मैरिज एक्ट’ 2019 की धारा 4 के तहत केस दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया /
.
पुलिस के मुताबिक, तीन तलाक के खिलाफ कानून बनने के बाद दिल्ली में यह पहली गिरफ्तारी है / पीड़िता रायमा याहया ने पुलिस को बताया, उसके पति द्वारा तलाक दिए जाने के बाद वह मायूस हो चुकी थी / उसने अपने पति व ससुराल पक्ष के सदस्यों से बहुत विनती की थी कि उसके घर को टूटने से बचा लिया जाए /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
india news a muslim women of delhi benefit from pm narendra modi law on triple talaq?


































