.
.
crime thirteen year old minor girl rape in chintpurni una himachal pradesh?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / चिंतपूर्णी : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी बाजार में घूम रही 13 वर्षीय मासूम के अपहरण के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है / आरोपी पंजाब की धार्मिक संस्था के साथ बतौर चालक आया था / पुलिस ने आईपीसी 376 और 363 के तहत मामला दर्ज कर कुछ घंटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है / आरोपी की कार भी बरामद कर ली गई है / एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने इसकी पुष्टि की है /
.
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार चिंतपूर्णी के नजदीकी गांव की बच्ची शुक्रवार रात करीब 10 बजे बाजार में घूम रही थी / पंजाब के बटाला का निवासी आरोपी अभिनंदन पीड़ित बच्ची को संस्था की कार में जबरन बिठाकर भरवाईं की तरफ ले गया / इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया / वापसी में उसने बच्ची को बीच रास्ते में उतार दिया /
.
.
जब बच्ची रात एक बजे घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई / शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में उपयोग की गाड़ी बरामद कर ली / बच्ची की शिनाख्त पर पांच लोगों से पूछताछ की गई / इसके बाद आरोपी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया /
.
बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है / पुलिस में शिकायत के 12 घंटे बाद पीडि़त बच्ची का मेडिकल कराया गया / डीएसपी देहरा लालमन शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है / पुलिस देहरा अस्पताल में पीडि़ता का उपचार करवा रही है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
crime thirteen year old minor girl rape in chintpurni una himachal pradesh?


































